मेरठ: परिजनों ने झूठी शान के खातिर बेटी को उतारा मौत के घाट, जानें मामला
मेरठ। पश्चिम उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले से दर्दनाक खबर सामने आई है। जहां परिजनों ने अपनी झूठी शान के खातिर बेटी को पीट- पीट कर मौत के घाट उतार दिया, और सबूत मिटाने के लिए शव को जला दिया। मामले का खुलासा उस वक्त हुआ जब मृतक महिला के पति ने परिजनों पर हत्या …
मेरठ। पश्चिम उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले से दर्दनाक खबर सामने आई है। जहां परिजनों ने अपनी झूठी शान के खातिर बेटी को पीट- पीट कर मौत के घाट उतार दिया, और सबूत मिटाने के लिए शव को जला दिया। मामले का खुलासा उस वक्त हुआ जब मृतक महिला के पति ने परिजनों पर हत्या का आरोप लगाते हुए 10 लोगों के खिलाफ केस दर्ज करा दिया। फिलहाल सभी आरोपी फरार हैं।
मामले मेरठ के थाना भावनपुर क्षेत्र के भुड़पुर इलाके की है। जहां रोमा नाम की युवती ने अपने ही गांव के लड़के राहुल से प्यार कर बैठी और दोनों ने अपने परिजनों के आगे अपनी शादी का प्रस्ताव रखा। लेकिन लड़की के परिजनों ने उसे ठुकरा दिया। दोनों ने जुलाई में शादी कर ली और अपने अपने घरों में रहने लगे करीब दो दिन पहले लड़की ने अपने परिवार वालों को शादी के बारे में बताया तो परिवार वालों को यह बात नागवार गुजरी।
उन्होंने घर में ही महिला को बंधक बनाकर जमकर पीटा। रोमा को इस हद तक पीटा गया कि उसकी मौत हो गई। फिर घर वालों ने हत्या से जुड़े सबूत मिटाने और लाश को ठिकाने लगाने के लिए श्मशान घाट में जला दिया। लेकिन इस बात की भनक रोमा के पति राहुल को लग गई। जिसके बाद राहुल ने परिजनों पर हत्या का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दे दी।
पुलिस ने आनन-फानन में राहुल के आरोपों की जांच की तो पता लगा कि रोमा की हत्या हो चुकी है। उसकी लाश को शमशान घाट में जला भी दिया गया है। पुलिस ने परिजनों से पूछताछ करने की कोशिश की तो वह सभी फरार हो गए। पुलिस ने इस मामले में सबूत जुटाने के लिए फॉरेंसिक टीम और एक्सपर्ट की टीम का सहारा लिया है। जिसके बाद थाना भावनपुर पुलिस ने रोमा के परिवार के करीब 10 लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। फिलहाल हत्यारों की तलाश में दबिश जारी है।
