पीलीभीत: डंपर की टक्कर से पंद्रह वर्षीय छात्र की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पीलीभीत, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश के पीलीभीत में एक छात्र को तेज रफ्तार डंपर ने टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक डंपर लेकर मौके से फरार हो गया। छात्र के परिवार वाले घायल छात्र को इलाज के लिए बरेली ले जा रहे थे, कि तभी रास्ते में उसकी मौत हो गई। उसके बाद शव …

पीलीभीत, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश के पीलीभीत में एक छात्र को तेज रफ्तार डंपर ने टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक डंपर लेकर मौके से फरार हो गया। छात्र के परिवार वाले घायल छात्र को इलाज के लिए बरेली ले जा रहे थे, कि तभी रास्ते में उसकी मौत हो गई। उसके बाद शव लेकर परिवार वाले वापस आ गए। पुलिस ने मामले की जानकारी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने मामले में कार्रवाई के लिए पीड़ित परिवार से तहरीर मांगी गई है।

पीलीभीत जहानाबाद थाना क्षेत्र के गांव सियाबाड़ी पट्टी निवासी राधेश्याम मजदूरी करते हैं। उनका पंद्रह वर्षीय पुत्र जयप्रकाश हाईस्कूल का छात्र था। वह रोज की तरह रविवार सुबह करीब छह बजे टहलने के लिए घर से निकला। गांव के बाहर से बरेली-हरिद्वार नेशनल हाईवे गुजरता है। उसमें वाहनों की आवाजाही दिन-रात होती है। गांव के कुछ दूर पहुंचते ही तेज रफ्तार डंपर ने छात्र को टक्कर मार दी। इसमें वह लहूलुहान हो गया। चालक डंपर लेकर मौके से भाग गया।

इधर, लहूलुहान हालत में छात्र को सड़क पर पड़ा देख राहगीर जमा हो गए। खबर मिलने पर परिवार वाले और अन्य ग्रामीण मौके पर जमा हो गए। उसे इलाज के लिए आनन-फानन में अपने वाहन से बरेली ले जाने को निकले। उसी दौरान रास्ते में मौत हो गई।

सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भिजवाया। किशोर की मौत के बाद परिवार में चीख पुकार मची रही। घर से हंसी-खुशी टहलने निकले बेटे का परिवार वाले इंतजार कर रहे थे। मगर, जब उसके साथ हादसे का पता लगा तो कोहराम मचा गया। अब मौत के बाद सभी का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक तीन भाई-बहनों में दूसरे नंबर का था।

इसे भी पढ़ें…

पीलीभीत: घर में घुसा मगरमच्छ, परिवार के लोगों में दहशत

संबंधित समाचार