मुरादाबाद: दो दिन बंदी के बाद आज फिर होगी धान खरीद

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। गांधी जयंती और रविवार के अवकाश पर बंदी के बिद सोमवार को फिर से केंंद्रों पर धान खरीद होगी। धान खरीद के पहले दिन एक अक्टूबर को एक भी अन्नदाता केंद्र पर धान बेचने नहीं पहुंचे थे। इससे केंद्र पर तैनात कर्मचारी और अधिकारी खाली हाथ लौटे थे। दो दिन अवकाश के …

मुरादाबाद, अमृत विचार। गांधी जयंती और रविवार के अवकाश पर बंदी के बिद सोमवार को फिर से केंंद्रों पर धान खरीद होगी। धान खरीद के पहले दिन एक अक्टूबर को एक भी अन्नदाता केंद्र पर धान बेचने नहीं पहुंचे थे। इससे केंद्र पर तैनात कर्मचारी और अधिकारी खाली हाथ लौटे थे। दो दिन अवकाश के चलते केंद्र बंद रहे। अब सोमवार को फिर केंद्र पर अन्नदाता का इंतजार रहेगा।

जिले में धान खरीद के लिए 31 केंद्र खोले गए हैं। इसमें खाद्य विभाग, मंडी परिषद, पीसीएफ आदि के केंद्र शामिल हैं। संभागीय खाद्य विपणन अधिकारी दिनेश चंद्र तिवारी का कहना है कि गांधी जयंती के सार्वजनिक अवकाश और रविवार को केंद्र बंद थे। केंंद्रों पय धान खरीद की सभी तैयारी है। जहां बिजली कनेक्शन नहीं है वहां कनेक्शन के लिए आवेदन हो चुका है। एक दो दिन में कनेक्शन जुड़ जाएगा। केंंद्रों पर इलेक्ट्रॉनिक तौल कांटा, बोरे की व्यवस्था है।

संबंधित समाचार