मुरादाबाद: सोमवार को मेगा डे पर डेढ़ सौ बूथों पर लगेगा कोविडरोधी टीका

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। सोमवार को मेगा डे पर डेढ़ सौ बूथों पर लोगों को कोविडरोधी वैक्सीन के टीके लगाए जाएंगे। जिले की करीब 38 लाख आबादी के शत प्रतिशत टीकाकरण के लिए स्वास्थ्य विभाग के जिम्मेदार जुटे हैं। टीकाकरण में तेजी के लिए हर सोमवार को मेगा डे पर बड़ा लक्ष्य निर्धारित कर लोगों का …

मुरादाबाद, अमृत विचार। सोमवार को मेगा डे पर डेढ़ सौ बूथों पर लोगों को कोविडरोधी वैक्सीन के टीके लगाए जाएंगे। जिले की करीब 38 लाख आबादी के शत प्रतिशत टीकाकरण के लिए स्वास्थ्य विभाग के जिम्मेदार जुटे हैं।

टीकाकरण में तेजी के लिए हर सोमवार को मेगा डे पर बड़ा लक्ष्य निर्धारित कर लोगों का टीकाकरण किया जाता है। सोमवार को भी मेगा डे पर लोगों को कोविशील्ड, कोवैक्सीन की पहली और दूसरी डोज का टीका लगाने की तैयारी में स्वास्थ्य विभाग के चिकित्साधिकारी लगे हैं।

जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डाँ दीपक वर्मा का कहना है कि 16 जनवरी से जिले में टीकाकरण अभियान चल रहा है। अब तक 15 लाख 27 हजार 026 लोगों का दो अक्टूबर तक टीकाकरण हो चुका है। शत प्रतिशत लक्ष्य जल्द हासिल करने का प्रयास जारी है।

संबंधित समाचार