रायबरेली: नौकरी दिलाने के नाम पर 18 लाख की ठगी, चार पर मुकदमा दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रायबरेली। जिले के मालपुर मजरे बीजेमऊ गांव निवासी एक युवक सहित अन्य कई युवकों के साथ धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है। जिनसे चार युवकों ने नौकरी के नाम पर 18 लाख 40 हजार रुपए की ठगी की है। पीड़ित युवकों को जालसाजों ने फर्जी नियुक्ति पत्र व परिचय पत्र दे दिया। मामले की …

रायबरेली। जिले के मालपुर मजरे बीजेमऊ गांव निवासी एक युवक सहित अन्य कई युवकों के साथ धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है। जिनसे चार युवकों ने नौकरी के नाम पर 18 लाख 40 हजार रुपए की ठगी की है। पीड़ित युवकों को जालसाजों ने फर्जी नियुक्ति पत्र व परिचय पत्र दे दिया।

मामले की जानकारी मिलने के बाद ठगी के शिकार एक युवक ने चारों नामजद युवकों के खिलाफ खीरों थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। इसपर खीरों पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

बता दें कि मालपुर मजरे बीजेमऊ निवासी जीतबहादुर सिंह ने थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया है कि कान्हामऊ निवासी आशीष सिंह व उनके सहयोगी उन्नाव जिले के बल्दीखेड़ा निवासी, लखनऊ निवासी रामकिशोर पाण्डेय, सीतापुर निवासी सूरज सिंह सहित चार लोगों ने मुझसे व मेरे कई साथियों से नौकरी दिलाने के नाम पर 18 लाख 40 हजार रुपए लिए थे। कुछ दिन बाद उन्होंने मुझे व मेरे अन्य साथियों को भारतीय खाद्य निगम का फर्जी नियुक्ति पत्र व परिचय पत्र दिया था।

नियुक्ति पत्र के आधार पर जब हम लोग नौकरी करने पहुंचे तब हम लोगों को अपने साथ हुई धोखाधड़ी का आभास हुआ। जब मैंने उक्त लोगों से इस सम्बन्ध में बात की तो उन्होंने मुझे गाली देते हुए जान से मारने की धमकी दी। मामले में प्रभारी निरीक्षक बृजेश कुमार सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर चार आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।

संबंधित समाचार