अमरोहा : गंगा स्नान करते समय मोटर बोट की चपेट में आकर युवक घायल
अमरोहा/गढ़मुक्तेश्वर, अमृत विचार। जनपद हापुड़ की तीर्थ नगरी ब्रजघाट में गंगा स्नान करते समय एक युवक मोटर बोट की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसको उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से चिकित्सकों ने गंभीर हालत देखते हुए युवक को मेरठ के लिए रेफर कर दिया है। जानकारी …
अमरोहा/गढ़मुक्तेश्वर, अमृत विचार। जनपद हापुड़ की तीर्थ नगरी ब्रजघाट में गंगा स्नान करते समय एक युवक मोटर बोट की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसको उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से चिकित्सकों ने गंभीर हालत देखते हुए युवक को मेरठ के लिए रेफर कर दिया है।
जानकारी के अनुसार जनपद बुलंदशहर के सिकंदराबाद निवासी योगेश पुत्र देवेंद्र अपने परिजनों के साथ अपने पिता की अस्थियां विसर्जित करने बृजघाट आया था। युवक अपने परिजनों के साथ गंगा स्नान कर रहा था, तभी एक मोटर बोट की पंखुड़ी की चपेट में आकर घायल हो गया। परिजनों ने बृजघाट चौकी में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। चौकी प्रभारी अमित कुमार ने बताया कि पीड़ित परिवार की तहरीर पर मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
