मुरादाबाद: बाजार में युवती से मोबाइल नकदी ले उड़े चोर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में खरीददारी करने पहुंची युवती के बैग से मोबाइल और नकदी चोरों ने पार कर दिया। मझोला थाना क्षेत्र के विकासनगर लाइनपार निवासी शिवानी के अनुसार बीते दिन दोपहर के समय वह खरीददारी करने के लिए सिविल लाइंस के नवीननगर में गई थी। उसी दौरान पर्स से सामान …

मुरादाबाद, अमृत विचार। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में खरीददारी करने पहुंची युवती के बैग से मोबाइल और नकदी चोरों ने पार कर दिया। मझोला थाना क्षेत्र के विकासनगर लाइनपार निवासी शिवानी के अनुसार बीते दिन दोपहर के समय वह खरीददारी करने के लिए सिविल लाइंस के नवीननगर में गई थी। उसी दौरान पर्स से सामान खरीदने के लिए कुछ पैसे निकालने के बाद वह दुकानदार से बात करने लगी।

आरोप है कि उसी दौरान एक युवक पर्स से मोाइल फोन और नकदी चोरी कर लिया। वारदात करने के बाद आरोपी युवक अपने साथी की बाइक पर बैठकर फरार हो गया। आरोपी का बाइक सवार साथी भी वहीं पास में खड़ा था। सिविल लाइंस एसएचओ ने बताया की तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर जांच की जा रही है।

संबंधित समाचार