हल्द्वानी ब्रेकिंग : दुर्गा सिटी सेंटर के पास होर्डिंग लगा रहा युवक पोल से नीचे गिरा, मौत
हल्द्वानी, अमृत विचार। होर्डिंग लगाने के लिए पोल पर चढ़ा युवक नीचे गिर गया। आनन-फानन में उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जानकारी के मुताबिक, रविवार शाम करीब साढ़े सात बजे दुर्गा सिटी सेंटर के पास एक युवक पोल पर चढ़कर होर्डिंग लगा रहा था। …
हल्द्वानी, अमृत विचार। होर्डिंग लगाने के लिए पोल पर चढ़ा युवक नीचे गिर गया। आनन-फानन में उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
जानकारी के मुताबिक, रविवार शाम करीब साढ़े सात बजे दुर्गा सिटी सेंटर के पास एक युवक पोल पर चढ़कर होर्डिंग लगा रहा था। तभी उसकी पकड़ पोल पर कमजोर पड़ गई और वह सीधा सड़क पर आ गिरा। युवक सड़क पर सिर के बल गिरा, जिससे वह बुरी तरह घायल हो गया। आसपास मौजूद लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर जा पहुंची और उसे नाजुक हालत को देखते हुए बृजलाल अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
नोट: खबर अपडेट की जा रही है….
