लखनऊ: टमाटर-प्याज-आलू महंगा, हरी सब्जियों के भी दाम उछले, जानें बाजार के भाव?

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। महंगाई का पारा चढ़ते ही सब्जियों का स्वाद भी तीखा हो रहा है। दो दिन में ही फुटकर बाजार में टमाटर 10 रुपये से 20 रुपये, आलू नया पुराना करीब चार रुपये के साथ ही गोभी, भिण्डी और पत्ता गोभी भी महंगी हो गई। बाजार के जानकारों का कहना है कि जिस तरह से …

लखनऊ। महंगाई का पारा चढ़ते ही सब्जियों का स्वाद भी तीखा हो रहा है। दो दिन में ही फुटकर बाजार में टमाटर 10 रुपये से 20 रुपये, आलू नया पुराना करीब चार रुपये के साथ ही गोभी, भिण्डी और पत्ता गोभी भी महंगी हो गई। बाजार के जानकारों का कहना है कि जिस तरह से बारिश हो रही है उसका असर हरी सब्जियों पर अभी और पड़ेगा।

टमाटर का रंग सुर्ख लाल, प्याज भी रुलाने की तैयारी में

बंगलुरु से आने वाला देसी टमाटर का दाम 60 रुपये तक उछला, प्याज भी तीन रुपये महंगा होकर 35 रुपये तक पहुंच गया। कासगंज और सिरसा से आने वाली गोभी का दाम भी 20-22 से बढ़कर 25-26रुपये एक पीस तक आ गया। बंगलुरु का नया आलू थोक बाजार में 17-18 से बढ़कर 20-22 रुपये प्रतिकिलो पहुंच गया।

स्थानीय सब्जियों पर भी चढ़ा रंग

दुबग्गा सब्जी मंडी आढ़तिया शाहनवाज ने बताया कि पिछले दिनों में हो रही भयंकर बारिश का हरी सब्जियों का ज्यादा नुकसान हुआ है। पानी भराव से हरी सब्जियों की फसल खराब होने से भिण्डी जो दस दिन पहले 15-16 रुपये में बिक रही थी वह रविवार को मंडी में 28 से 30 रुपये के बीच में बिक रही है। वहीं पालक 30-35 से बढ़कर 55-60 रुपये प्रतिकिलो तक पहुंच गई। बैंगन का दाम भी 15-16 से बढ़कर 25-26 रुपये प्रतिकिलो हो गया।

फुटकर बाजार में दाम एक नजर में

  • टमाटर 50-60 रुपये प्रतिकिलो
  • प्याज 30-35 रुपये प्रतिकिलो
  • आलू 20-22 रुपये प्रतिकिलो
  • नया आलू 25-28 रुपये प्रतिकिलो
  • भिण्डी 30-35 रुपये प्रतिकिलो
  • बैंगन गोल 30-40 रुपये प्रतिकिलो
  • गोभी 25-40 रुपये प्रति पीस

संबंधित समाचार