लखनऊ: लविवि ने जारी किया प्रवेश परीक्षा परिणाम, जानें कब से होगी काउंसलिंग
लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय की सत्र 2021-22 की पीजीईटी-2021 प्रवेश परीक्षा के अंतर्गत कुछ विषयों के नतीजे रविवार को जारी किए गए हैं। मेरिट में चयनित किए गए अभ्यर्थियों की सूची विश्वविद्यालय की वेबसाइट www.lkouniv.ac.in के एडमिशन पेज के पोस्ट ग्रेजुएट प्रोग्राम में अपलोड कर दी गई है। जिन विषयों के नतीजे घोषित हुए हैं उनमें …
लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय की सत्र 2021-22 की पीजीईटी-2021 प्रवेश परीक्षा के अंतर्गत कुछ विषयों के नतीजे रविवार को जारी किए गए हैं। मेरिट में चयनित किए गए अभ्यर्थियों की सूची विश्वविद्यालय की वेबसाइट www.lkouniv.ac.in के एडमिशन पेज के पोस्ट ग्रेजुएट प्रोग्राम में अपलोड कर दी गई है। जिन विषयों के नतीजे घोषित हुए हैं उनमें आचार्य, अरब कल्चर, अरेबिक, कम्पोजिट हिस्ट्री, फ्रेंच, लिंग्विस्टिक, संस्कृत, पर्शियन, उर्दू शामिल हैं।
अभ्यर्थी लखनऊ विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर जाकर अपनी मेरिट देख सकते हैं। इन सभी को सात अक्टूबर तक सम्बन्धित विभाग में जाकर काउंसलिंग और वेरिफिकेशन कराना होगा। इस बारे में जानकारी देते हुए विश्वविद्यालय के प्रवक्ता डॉ दुर्गेश श्रीवास्तव ने बताया कि परीक्षा परिणाम वेबसाइट पर भी अपलोड कर दिया गया है, वहीं काउंसलिंग के दौरान कोविड— गाइडलाइन का पालन करते हुए छात्रों को उपस्थित होना होगा।
पीएचडी प्रवेश परीक्षा परिणाम जारी
लखनऊ विश्वविद्यालय की रेगुलर फुल टाइम पीएचडी प्रवेश के लिए आयोजित की गई लिखित परीक्षा और साक्षात्कार के आधार पर फ्रेंच और वेस्टर्न हिस्ट्री विषयों के चयनित अभ्यर्थियों की सूची जारी कर दी गई है। अभ्यर्थी लखनऊ विश्वविद्यालय की वेबसाइट के एडमिशन पेज पर पीएचडी प्रोग्राम में सूची देख सकते हैं। चयनित अभ्यर्थी पांच अक्टूबर तक को अपने लॉग-इन आईडी का प्रयोग करके ऑनलाइन फीस जमा कर सकते हैं।
इंजीनियरिंग संकाय के पांच छात्रों को मिला प्लेसमेंट
लखनऊ विश्वविद्यालय के इंजीनियरिंग संकाय के ट्रेंनिंग एंड प्लेसमेंट सेल द्वारा दिनांक 26 और 30 सितम्बर 2021 को आयोजित कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव में पांच छात्रों को कैंपस प्लेसमेंट मिला। मैथरिथेम्स सॉफ्टवेयर कंपनी मे कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग के छात्र अर्जुन का प्लेसमेंट फ्रंटेंड डेवलपर के पद पर सात लाख प्रतिवर्ष के पैकेज पर हुआ। साथ ही सीनोरीक आर एंड डी प्राइवेट लिमिटेड कंपनी मे कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग के तीन छात्रों (सुयश सक्सेना, प्रियंका ठाकुर और अर्जुन दूबे) का और इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग के छात्र आर्यन पाल का, सॉफ्टवेयर इंजीनियर के पद पर 4.5 लाख प्रतिवर्ष के पैकेज पर प्लेसमेंट हुआ।
