रामपुर: किसानों ने मुरादाबाद-नैनीताल हाइवे किया जाम, हंगामा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मसवासी (रामपुर), अमृत विचार। लखीमपुर खीरी जिले के कस्बा तिकुनिया में हुए हादसे को लेकर किसानों में आक्रोश भड़क गया। रविवार शाम गुस्साए किसानों ने मुरादाबाद नैनीताल हाइवे जाम कर दिया। भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। किसानों को समझाने में पुलिस भी नाकाम रही। जिससे बाजपुर बॉर्डर और रामपुर जाने वाले वाहनों …

मसवासी (रामपुर), अमृत विचार। लखीमपुर खीरी जिले के कस्बा तिकुनिया में हुए हादसे को लेकर किसानों में आक्रोश भड़क गया। रविवार शाम गुस्साए किसानों ने मुरादाबाद नैनीताल हाइवे जाम कर दिया। भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। किसानों को समझाने में पुलिस भी नाकाम रही। जिससे बाजपुर बॉर्डर और रामपुर जाने वाले वाहनों का आवागमन कई घंटे तक बाधित रहा।

किसानों ने धरना प्रदर्शन और जाम लगाने के दौरान कहा गया कि रविवार को लखीमपुर खीरी के कस्बा तिकुनिया में एक भाजपा नेता द्वारा किसानों पर कार चढ़ा दी गई। उन्होंने इसे अन्याय और सरकार की हठधर्मी बताया। इसके बाद किसानों ने उत्तराखंड बॉर्डर से सटे घोगा पुल पर मुरादाबाद नैनीताल हाइवे जाम कर दिया। किसानों द्वारा जाम लगाने से पुलिस प्रशासन के हाथ पैर फूल गए। आनन-फानन में क्षेत्राधिकारी स्वार धर्म सिंह मार्शल चौकी इंचार्ज आनंद वीर सिंह कार्यवाहक कोतवाल विनीत कुमार दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। किसानों को समझाने का प्रयास किया। किसानों ने पुलिस प्रशासन की एक नहीं सुनी।

भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। जाम लगने से मार्ग के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गई। जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। रामपुर-मुरादाबाद से उत्तराखंड जाने वाले वाहनों को पुलिस प्रशासन ने किशनपुर मौला गढ़ से डायबर्ट कर दिया। कई वाहन घोगा नदी के पुल में फंस गए।

किसानों का आरोप था की भाजपा सरकार तानाशाही रवैया से चल रही है और किसानों का दमन कर रही है। इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अंतिम सांस तक भाजपा सरकार के खिलाफ आंदोलन जारी रहेगा। रात आठ बजे तक किसान भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते रहे। जाम लगाने वालों में भूपेंद्र सिंह परमजीत सिंह सतनाम सिंह, गुर्तज़ सिंह, करमजीत सिंह, मंटूवीर सिंह, लाग सिंह, गुरु सबक सिंह, दिल्शेर सिंह, इरफान अहमद,वहिद हुसैन, प्रधान सब्बीर अहमद आदि मौजूद रहे।

एएसपी और एसडीएम ने खुलवाया जाम
जनपद लखीमपुर खीरी के तिकुनिया में किसानों के साथ हुए हादसे को लेकर लगाए गए जाम स्थल पर पहुंचे अपर पुलिस अधीक्षक संसार सिंह और स्वार उपजिला अधिकारी यमुना धर चौहान ने भी किसानों को समझाने के प्रयास किए। लेकिन किसान भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते रहे। किसानों को हर संभव मनाने का प्रयास किया। लेकिन प्रशासन की किसानों ने एक नहीं सुनी। देर शाम अधिकारियों के कहने पर जाम खोला जा सका।

कार पर लगे भाजपा के झंडे को पैरों से कुचला
तिकुनिया में किसानों के हादसे के बाद यहां आक्रोशित किसानों ने जाम के दौरान एक भाजपा नेता की कार पर लगी झंडी को उतार कर पैरों के नीचे कुचल दिया। भाजपा नेता को चलता कर दिया। भाजपा मुर्दाबाद के नारे लगाए। किसानों के तेवर देखकर भाजपा नेता कार लेकर मौके से खिसक लिए।

न्यायधीश की कार को पुलिस ने निकाला
जाम में फंसे नैनीताल हाईकोर्ट के जज को पुलिस ने रूट डायवर्ट करके निकाला। किसानों ने मुरादाबाद नैनीताल हाईवे जाम कर दिया था। मुरादाबाद दिशा की ओर से आ रहे एक जज को पुलिस ने उत्तराखंड राज्य में जाने के लिए किशनपुर मौलागढ़ के कच्चे रास्ते से निकाला। पुलिस की कार पीछे चलने की वजह से न्यायधीश किशनपुर पहुंचे । उत्तराखंड बॉर्डर से खटीमा पानीपत नेशनल हाईवे पर प्रवेश किया।

संबंधित समाचार