बरेली: मासकॉम और पीजीडीसीए की मेरिट की जारी
बरेली, अमृत विचार। बरेली कॉलेज ने पीजी डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म और पीजीडीसीए की कटऑफ जारी कर दी है। मास कम्युनिकेशन की जनरल कॉमन मेरिट 66.072 से 57.5 फीसदी और सभी छात्राएं, ओबीसी कॉमन 56.74 से 48.41 फीसदी, छात्राएं- 46.16 से 45.08 फीसदी, एससी-एसटी सभी छात्र और ईडब्लयूएस 63.68 से 49.91 फीसदी रखी …
बरेली, अमृत विचार। बरेली कॉलेज ने पीजी डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म और पीजीडीसीए की कटऑफ जारी कर दी है। मास कम्युनिकेशन की जनरल कॉमन मेरिट 66.072 से 57.5 फीसदी और सभी छात्राएं, ओबीसी कॉमन 56.74 से 48.41 फीसदी, छात्राएं- 46.16 से 45.08 फीसदी, एससी-एसटी सभी छात्र और ईडब्लयूएस 63.68 से 49.91 फीसदी रखी गई है।
पीजीडीसीए की मेरिट 80.00 से 59.42 जारी की गई है। प्रवेश समन्यवक डा. वीपी सिंह ने बताया कि इसके अलावा जिन छात्रों ने एमए, एमएससी व एमकॉम पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आवेदन किए हैं और उनका तीनों वर्षों या सभी सेमेस्टर की अंकतालिका, जाति प्रमाणपत्र, भारांक प्रमाण पत्र अपलोड होने से रह गया हो।
वह 4 अक्टूबर को शाम 4 बजे तक कॉलेज के सेमिनार कक्ष में उपस्थित हों। उन्होंने कहा है कि एनएसएस वाले 240 घंटे की सेवा का प्रमाणपत्र अवश्य लाएं।
