बरेली: एक प्लॉट का दो बार बैनामा, पांच पर रिपोर्ट
बरेली, अमृत विचार। एक ही प्लॉट को दो बार बेचने के आरोप में न्यायालय के आदेश पर पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। पीड़ित ने आरोपियों पर अवैध कब्जा करने के बाद लाखों की रंगदारी मांगने का भी आरोप लगाया है। इज्जतनगर थाना क्षेत्र की बीडीए कालोनी निवासी कविश सिंह ने बताया …
बरेली, अमृत विचार। एक ही प्लॉट को दो बार बेचने के आरोप में न्यायालय के आदेश पर पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। पीड़ित ने आरोपियों पर अवैध कब्जा करने के बाद लाखों की रंगदारी मांगने का भी आरोप लगाया है। इज्जतनगर थाना क्षेत्र की बीडीए कालोनी निवासी कविश सिंह ने बताया कि उन्होंने देवेंद्र प्रताप सिंह से मठ लक्ष्मीपुर में 70 मीटर का प्लॉट खरीदा था।
जमीन का बैनामा कराने के बाद बिक्रेता ने वही प्लॉट दिलीप कुमार राठौर नाम के व्यक्ति को बेच दिया। उन्होंने विरोध किया तो आरोपियों ने अपने साथियों के साथ मिलकर गाली-गलौज की। इसके साथ ही जान से मारने का प्रयास किया। आरोपियों ने धोखाधड़ी करके काराए बैनामे के बाद प्लॉट पर अवैध कब्जा भी कर लिया।
जब पीड़ित ने मौके पर पहुंचकर प्लॉट खाली करने की बात कही तो आरोपियों ने उसके सामने छह लाख रुपयों की रंगदारी मांगी। कविश ने इज्जतनगर पुलिस से मामले की शिकायत की लेकिन पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। जिसके बाद उन्होंने न्यायालय की मदद ली।
