बरेली: जमीन विवाद में घर में घुसकर महिला से अभद्रता व लूट
बरेली, अमृत विचार। सुभाष नगर थाना क्षेत्र निवासी महिला ने बताया कि उनके मकान का विवाद क्षेत्र के ही एक युवक से पिछले कुछ सालों से चल रहा है। 2020 से विवाद उच्च न्यायालय में भी विचाराधीन है। बावजूद आरोपी पक्ष के लोग लगातार मकान खाली कराने का दबाव बना रहे हैं। 24 जून 2020 …
बरेली, अमृत विचार। सुभाष नगर थाना क्षेत्र निवासी महिला ने बताया कि उनके मकान का विवाद क्षेत्र के ही एक युवक से पिछले कुछ सालों से चल रहा है। 2020 से विवाद उच्च न्यायालय में भी विचाराधीन है। बावजूद आरोपी पक्ष के लोग लगातार मकान खाली कराने का दबाव बना रहे हैं। 24 जून 2020 को आरोपी प्रमोद समेत उसके परिवार के कई लोग उनके घर में घुस गए और मारपीट शुरू कर दी। जिसकी वजह से उनके दोनों हाथों व शरीर में कई जगह चोटें आईं।
महिला को पिटता देख उनके पति, बेटा व बेटी मौके पर पहुंचे और बचाने पहुंचे। आरोपियों ने परिजनों से भी मारपीट कर लहूलुहान कर दिया। आरोप है की मुख्य आरोपी प्रमोद ने पीड़िता के कपड़े फाड़ते हुए छेड़छाड़ व अश्लीलता शुरू कर दी। उसके गले में पड़ी चेन भी लूट ली। दूसरे आरोपी मुकुल ने बैग में रखे लगभग 10 हजार रुपये लूट लिए। शिकायत पर एससी एसटी एक्ट के झूठे मामले में फंसाने व सपरिवार जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए।
पुलिस के आला-अफसरों से शिकायत के बाद कार्रवाई नहीं हुई तो एक साल बाद कोर्ट के आदेश पर सुभाषनगर पुलिस ने प्रमोद, हेमाशंकर, मनोज, कैकई, विनोद, मुकुल, सचिन, श्वेता व मिली के खिलाफ नामजद व 15 अज्ञात लोगों के खिलाफ के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
