Viral Video: लखीमपुर खीरी के लिए निकला जयंत चौधरी का काफिला, पुलिस से हुई धक्का-मुक्की

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हापुड़। यूपी के लखीमपुर खीरी में हुई हिंसा के बाद विपक्षी दलों के नेता यहां पहुंचने की कोशिश में जुटे हैं। इसी बीच  राष्ट्रीय लोकदल (RLD) के अध्यक्ष जंयत चौधरी लखीमपुर के लिए रवाना हो गए हैं। पुलिस ने उन्हें हापुड़ के बृजघाट टोल पर जयंत चौधरी और उनके समर्थकों को रोकने की कोशिश की। …

हापुड़। यूपी के लखीमपुर खीरी में हुई हिंसा के बाद विपक्षी दलों के नेता यहां पहुंचने की कोशिश में जुटे हैं। इसी बीच  राष्ट्रीय लोकदल (RLD) के अध्यक्ष जंयत चौधरी लखीमपुर के लिए रवाना हो गए हैं। पुलिस ने उन्हें हापुड़ के बृजघाट टोल पर जयंत चौधरी और उनके समर्थकों को रोकने की कोशिश की। इस दौरान रालोद समर्थकों ने गढ़मुक्तेश्वर थाना प्रभारी से धक्का-मुक्की करके जयंत चौधरी की गाड़ी को टोल के पार निकाल दिया। जयंत चौधरी का काफिला लखीमपुर की ओर निकल गया है।

हापुड़ नेशनल हाईवे 9  टोल प्लाजा पर भारी पुलिस फोर्स तैनात की गई। इसके साथ ही जिले में धारा 144 लागू की गई है। वहीं, लखीमपुर खीरी जिले में धारा 144 लागू करने के साथ ही इंटरनेट बंद कर दिया गया है।

सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव और कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा भी आज लखीमपुर खीरी के लिए रवाना हुए थे। हालांकि, पुलिस ने उन्हें रोक दिया। अखिलेश यादव को पुलिस ने घर के बाहर की रोक लिया। इसके विरोध में वह सड़क पर ही धरने पर बैठ गए। उन्होंने सरकार से सवाल किया कि विपक्षी नेताओं को लखीमपुर खीरी जाने से क्यों रोका जा रहा है।

 

संबंधित समाचार