लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुलाई बड़ी बैठक
लखनऊ। राजधानी में सोमवार को सीएम योगी आदित्यनाथ ने बड़ी बैठक बुलाई है। इस दौरान डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना भी बैठक में मौजूद रहेंगे। वहीं बैठक में उत्तर प्रदेश सरकार के आला अधिकारी भी बैठक में मौजूद रहेंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी की ओर से लखीमपुर घटना समेत विभिन्न …
लखनऊ। राजधानी में सोमवार को सीएम योगी आदित्यनाथ ने बड़ी बैठक बुलाई है। इस दौरान डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना भी बैठक में मौजूद रहेंगे।
वहीं बैठक में उत्तर प्रदेश सरकार के आला अधिकारी भी बैठक में मौजूद रहेंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी की ओर से लखीमपुर घटना समेत विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की जाएगी।
बता दें कि सीएम योगी आदित्यनाथ लखीमपुर के पूरे मामले की रिपोर्ट भी तलब की थी। यह बैठक कालिदास मार्ग मुख्यमंत्री आवास पर हो रही है। यहां डिप्टी सीएम डॉ दिनेश शर्मा भी मौजूद हैं।
