बरेली: किला नदी में मिला पौधा विक्रेता का शव, पत्नी ने लगाया हत्या का आरोप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। सोमवार की सुबह किला नदी में पौधा विक्रेता का शव मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव को बाहर निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। किला छावनी के सय्यद बाबा की मजार के पास रहने वाले पंकज पिछले करीब 4 दिनों से लापता थे। सोमवार को किला नदी में …

बरेली, अमृत विचार। सोमवार की सुबह किला नदी में पौधा विक्रेता का शव मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव को बाहर निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

किला छावनी के सय्यद बाबा की मजार के पास रहने वाले पंकज पिछले करीब 4 दिनों से लापता थे। सोमवार को किला नदी में उनका शव उतराता दिखाई दिया। सूचना पर पहुंची किला पुलिस ने शव को बाहर निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं पंकज की पत्नी मंजू ने 2 लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है।

यह भी पढ़े-

बरेली: नवल्टी के बाद अब श्यामगंज में बवाल, जायरीनों ने पुलिस पर किया पथराव

 

संबंधित समाचार