हरदोई: धरने पर बैठे सपाई, किसानों के परिजनों को लेकर उठाई यह मांग

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

हरदोई। केंद्रीय राज्य मंत्री को तत्काल बर्खास्त करने लखीमपुर कांड में मृतक किसानों के परिजनों को दो-दो करोड़ मुआवजा देने की मांग को लेकर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट में धरना प्रारंभ कर दिया है। सपा कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति को संबोधित एक ज्ञापन भी भेजा है। बताते चलें लखीमपुर कांड को लेकर समाजवादी पार्टी …

हरदोई। केंद्रीय राज्य मंत्री को तत्काल बर्खास्त करने लखीमपुर कांड में मृतक किसानों के परिजनों को दो-दो करोड़ मुआवजा देने की मांग को लेकर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट में धरना प्रारंभ कर दिया है। सपा कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति को संबोधित एक ज्ञापन भी भेजा है।

बताते चलें लखीमपुर कांड को लेकर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट में धरना प्रारंभ कर दिया है। प्रदर्शन कर रहे सपाइयों की मांग है कि घटना में मृतक किसानों के परिजनों को दो-दो करोड़ रुपए मुआवजा दिलाया जाए। प्रदर्शन करते हुए पूर्व सांसद उषा वर्मा ने कहा कि सरकार किसानों पर लगातार जुल्म ढा रही है। किसानों की हत्या कर भाजपा मंत्री के बेटे ने यह सिद्ध कर दिया कि भाजपा की सब नजर में किसानों की कोई कीमत नहीं है।

उषा वर्मा ने कहा कि किसानों की आवाज उठाने पर पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि देश व प्रदेश में अघोषित इमरजेंसी लगा दी गई है। जनता को अपने हित की आवाज उठाना तक मुश्किल हो गया है। प्रदर्शनकारियों ने राष्ट्रपति को संबोधित एक ज्ञापन जिला प्रशासन को सौंपा। जिसमें प्रदेश सरकार को तत्काल बर्खास्त करने केंद्रीय राज्य मंत्री को मंत्रिमंडल से बर्खास्त करने। मृतकों के परिजनों को दो-दो करोड़ रुपए मुआवरजे व सरकारी नौकरी की मांग की गई है।

कलेक्ट्रेट में सपाइयों के प्रदर्शन को लेकर प्रशासन पूरी तरह सजग है। कलेक्ट्रेट के आसपास कई थानों की फोर्स तैनात कर दी गई है। अप्रिय घटना से निपटने के लिए फायर ब्रिगेड की गाड़ियां तैनात हैं। जिला प्रशासन ने कलेक्ट्रेट के दोनों गेट भी बंद करा दिए हैं। सिर्फ जरूरी कामवालों को ही कलेक्ट्रेट में जाने की अनुमति मिल रही है।

संबंधित समाचार