साइबर क्राइम: खाते से निकले 17 हजार रुपए, पुलिस ने नहीं ली तहरीर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। पीजीआई कोतवाली क्षेत्र के तेलीबाग निवासी युवक के बैंक खाते से साइबर ठगों ने 17 हजार रुपए नकदी उड़ा दी। पीड़ित के मोबाइल पर जब मैसेज आया तब उसे ठगी की जानकारी हुई। इसके बाद तीन दिनों तक मुकदमा पंजीकृत कराने का लिए पीड़त दौड़ता रहा। थकहार कर उसने ऑनलाइन मुकदमा पंजीकृत कराया। 12/06 …

लखनऊ। पीजीआई कोतवाली क्षेत्र के तेलीबाग निवासी युवक के बैंक खाते से साइबर ठगों ने 17 हजार रुपए नकदी उड़ा दी। पीड़ित के मोबाइल पर जब मैसेज आया तब उसे ठगी की जानकारी हुई। इसके बाद तीन दिनों तक मुकदमा पंजीकृत कराने का लिए पीड़त दौड़ता रहा। थकहार कर उसने ऑनलाइन मुकदमा पंजीकृत कराया।

12/06 डूडा कालोनी राजीव नगर घोसियाना तेलीबाग निवासी विनय तिवारी पुत्र तारकेश्वर तिवारी का एचडीएफसी बैंक खाता है। बीती 28 सितंबर को बैंक खाते से 17 हजार रुपए निकलने का संदेश आया तो वह खातेदार को ठगी की जानकारी हुई।  इसके बाद पीड़ित कई दिनों तक थाने का चक्कर काटता रहा। थकहार के उसने रविवार को ऑनलाइन मुकदमा दर्ज कराया है।

संबंधित समाचार