Facebook पर हुई दोस्ती, अश्लील वीडियो बना धर्म परिवर्तन के लिए डाला दबाव, युवती गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मथुरा। जिले की पुलिस ने जनपद के राया क्षेत्र के बंबे की पटरी से एक युवती को गिरफ्तार किया है। जिसपर यहां 10वीं के एक छात्र से सोशल मीडिया पर दोस्ती कर उसके अश्लील वीडियो बनाकर उसपर धर्म परिवर्तन कर शादी के लिए दबाव डालने का आरोप है। पुलिस अधीक्षक श्रीश चंद ने बताया कि …

मथुरा। जिले की पुलिस ने जनपद के राया क्षेत्र के बंबे की पटरी से एक युवती को गिरफ्तार किया है। जिसपर यहां 10वीं के एक छात्र से सोशल मीडिया पर दोस्ती कर उसके अश्लील वीडियो बनाकर उसपर धर्म परिवर्तन कर शादी के लिए दबाव डालने का आरोप है।

पुलिस अधीक्षक श्रीश चंद ने बताया कि एक साल पूर्व दिल्ली के मंगोलपुरी इलाके की रहने वाली एक युवती ने कोसीकलां क्षेत्र के एक गांव के दसवीं कक्षा के छात्र से फेसबुक के माध्यम से पहले दोस्ती की। फिर कुछ समय पश्चात यहां आकर उसे बहला-फुसला कर अपने साथ गुरुग्राम स्थित अपने कमरे पर ले गई।

पुलिस अधीक्षक ने बताया, आरोप है कि स्वयं को एक हिन्दू धर्मावलंबी बताने वाली युवती ने उस किशोर को वहां कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिला दिया। जिससे वह बेहोश हो गया और इस बीच उस युवती ने उसकी कुछ अश्लील वीडियो क्लिप बना लीं। उनके मुताबिक, होश आने पर छात्र उन लोगों को बिना बताए वापस अपने घर आ गय। एसपी के मुताबिक इसके बाद आरोपी युवती ने छात्र को फोन कर वीडियो सार्वजनिक करने की धमकी दी और धर्म परिवर्तन कर शादी के लिए दबाव डालने लगी।

पुलिस ने उसके साथियों की तलाश शुरू कर दी है

लड़के ने जब पूरी बात अपने घरवालों को बताई तो उन्होंने पुलिस से संपर्क किया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गौरव ग्रोवर के आदेश पर थाने में रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू की। आरोपी युवती को शादी की बातचीत के लिए मथुरा बुलाया गया और शनिवार की रात गोपाल बाग स्थित बंबे की पटरी से उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने उसके खिलाफ पोक्सो अधिनियम सहित सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज कर उसके साथियों की भी तलाश शुरू कर दी है।

संबंधित समाचार