ओडिशा: महानदी में डूबने से पिता-पुत्र की मौत, बेटी लापता

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

संबलपुर, ओडिशा। ओडिशा के संबलपुर में महानदी में 45 वर्षीय एक व्यक्ति तथा उसके बेटे की डूबने से मौत हो गई और उसकी बेटी अब भी लापता है। पुलिस ने मंगलवार को बताया कि घटना नगर थाना क्षेत्र में सोमवार शाम करीब साढ़े चार बजे हुई, जब मोहम्मद अल्ताफ, उनका बेटा मोहम्मद आफताब (15) और …

संबलपुर, ओडिशा। ओडिशा के संबलपुर में महानदी में 45 वर्षीय एक व्यक्ति तथा उसके बेटे की डूबने से मौत हो गई और उसकी बेटी अब भी लापता है। पुलिस ने मंगलवार को बताया कि घटना नगर थाना क्षेत्र में सोमवार शाम करीब साढ़े चार बजे हुई, जब मोहम्मद अल्ताफ, उनका बेटा मोहम्मद आफताब (15) और बेटी रुखसाना परवीन (13) नदी में नहाने गए थे।

उन्होंने बताया कि यह परिवार पेंशनपारा का रहने वाला था। बच्ची का पता लगाने के लिए अभियान जारी है। रुखसाना पानी के बहाव में बह गई थी, जिसके बाद अल्ताफ अपनी बेटी को बचाने की कोशिश में गहरे पानी में चले गए और बेटा आफताब भी उनके पीछे-पीछे नदी में चला गया।

इसके बाद सभी लापता हो गए। स्थानीय लोगों ने पुलिस तथा दमकल विभाग को घटना की जानकारी दी थी। पुलिस ने बताया कि स्थानीय मछुआरों ने आफताब का शव बरामद किया और दमकल कर्मियों ने अल्ताफ के शव को नदी से बाहर निकाला। रुखसाना की तलाश अब भी जारी है।

इसे भी पढ़ें…

राहुल बोले- हिरासत में ली गई प्रियंका हार मानने वालों में नहीं

संबंधित समाचार