मुरादाबाद : प्रेम नगर के लोगों ने कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर एसएसपी को सौंपा ज्ञापन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। मंगलवार को सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के प्रेम नगर कॉलोनी में रहने वाले लोगों ने कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर एसएसपी कार्यालय पर प्रदर्शन कर हंगामा किया और एसएसपी को ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शन करने वाले लोगों का कहना था कि 20 दिन बीतने के बाद भी रोहित की हत्या का खुलासा नहीं हुआ …

मुरादाबाद, अमृत विचार। मंगलवार को सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के प्रेम नगर कॉलोनी में रहने वाले लोगों ने कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर एसएसपी कार्यालय पर प्रदर्शन कर हंगामा किया और एसएसपी को ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शन करने वाले लोगों का कहना था कि 20 दिन बीतने के बाद भी रोहित की हत्या का खुलासा नहीं हुआ है।

बताते चलें कि लगभग 20 दिन पहले थाना सिविल लाइंस कॉलोनी निवासी रोहित पुत्र रामरतन गणेश प्रतिमा विसर्जन करने के लिए रामगंगा किनारे गया था। इसी बीच प्रतिमा विसर्जन के दौरान डूबने से उसकी मौत हो गई थी।

दो दिन बाद हाथ पैर बंधे हुए उसका शव बरामद हुआ था। जिसके बाद परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए कांठ रोड पर शव रखकर जाम भी लगाया था और सात लोगों के खिलाफ नामजद तहरीर दी थी। परिजनों का आरोप है आज 20 दिन बीतने के बाद भी पुलिस ने रोहित के हत्यारों को गिरफ्तार नहीं किया है।

संबंधित समाचार