Music Lovers के लिए आइवा ने लॉन्च की Speaker की नई रेंज, जानें क्या खास

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

उपभोक्ता इलेक्ट्रॉनिक्स ब्रांड आइवा ने आज लक्जरी, अकॉस्टिक, हाईफाई स्पीकर की नई रेंज पेश की।आइवा इंडिया के प्रबंध निदेशक अजय मेहता ने कहा कि साफ आवाज के प्रेमियों के लिए हमें एमआई-एक्स श्रृंखला और एसबी-एक्स श्रृंखला की रेंज परिचय के साथ आज आइवा जापान से लक्जरी ध्वनिकी में नए मानक की घोषणा करके खुशी हो …

उपभोक्ता इलेक्ट्रॉनिक्स ब्रांड आइवा ने आज लक्जरी, अकॉस्टिक, हाईफाई स्पीकर की नई रेंज पेश की।आइवा इंडिया के प्रबंध निदेशक अजय मेहता ने कहा कि साफ आवाज के प्रेमियों के लिए हमें एमआई-एक्स श्रृंखला और एसबी-एक्स श्रृंखला की रेंज परिचय के साथ आज आइवा जापान से लक्जरी ध्वनिकी में नए मानक की घोषणा करके खुशी हो रही है।

आइवा 1951 से 70 वर्षों तक सबसे अच्छा संगीत अनुभव मुहैया कराने के लिए जाना जाता है। इस पेसकश के साथ पूरे भारत में संगीत के शौकीन और ऑडियोफाइल वास्तव में कुछ खास पाएंगे। यह श्रृंखला बेहतर ध्वनि और शानदार गुणवत्ता के साथ एक अद्भुत अनुभव प्रदान करेगी। इसके अलावा, इस रेंज से हम बाजार में अपनी हिस्सेदारी काफी बढ़ने की उम्मीद करते हैं।

उच्च गुणवत्ता
भारत का बाजार आइवा के लिए हमेशा खास रहा है और इन उपकरणों से हम जल्दी ही आइवा को “ब्रांड ऑफ च्वाइस” के रूप में देखने की उम्मीद करते हैं। उन्होंने कहा कि ये नए उपकरण ऑडियोफाइल्स, संगीत प्रेमियों और कद्रदान भारतीय उपभोक्ताओं की आवश्यकताओं की पूर्ति करेंगे। ये उनलोगों के लिए हैं जो विशिष्टता, लक्जरी और उच्च गुणवत्ता की तलाश करते हैं।

छह मॉडल
सभी छह मॉडल पोर्टेबल हैं और सबसे हाई पावर रीचार्बेल बैट्रियां हैं तथा इन्हें घर पर और बाहर भी उपयोग कर सकते हैं। एमआई –एक्स450 प्रो एनिगमा और एमआई प्रो एनिगमा तथा एमआई –एक्स 150 रेट्रो प्लस एक्स एमआई-एक्स सीरिज के भाग है। एमआई –एक्स450प्रो एनिगमा और एमआई –एक्स 150रेट्रो प्लस एक्स में मूल ब्रांडेड हिस्से लगे हुए हैं और ऑप्टिम लक्जरीयस अनुभव के लिए इसकी अनूठी डिजाइन है।

कीमत भी खास
कीमत क्रमश्: 59,990 रुपये और 24,990 रुपए है। एसबी-एक्स350ए, एसबी-एक्स350जे और एसबी-एक्स30- एसबी-एक्स350सीरीज से हैं। इस श्रृंखला को गंभीर ऑडियो प्रदर्शन के लिए जाना जाता है और तेजी से दुनिया भर में ऑडियोफाइल्स के लिए संदर्भ बनता जा रहा है । एसबी-एक्स350ए, एसबी-एक्स350जे और एसबी-एक्स30 की कीमत क्रमस: 19,990 रुपये, 17,990 रुपये तथा 2,799 रुपये है।

यह भी पढ़े-

Poco M4 Pro 5G स्मार्टफोन जल्द हो सकता है लॉन्च, डिटेल्स हुई लीक

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

गंगाराम की मौत पर रोया पूरा गाँव, नहीं जला घर का चूल्हा, 130 सालों तक तालाब में रहने की क्या है कहानी; NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल
NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में आए वरुण धवन और नोरा फतेही, बोले- हर छात्र निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था का हकदार
Parliament Monsoon Session Day 5: लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित, किरण रिजिजू बोले- NEET पर चर्चा जरूरी, देश को सही संदेश जाना चाहिए
''छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?'' , राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकारों से नहीं डराया जा सकता
लखनऊ में IGRS शिकायतों पर बड़ा एक्शन: 60% शिकायतकर्ता असंतुष्ट, डीएम ने 25 अधिकारियों का जून का वेतन रोका