अमरोहा : उझारी में आढ़ती के घर लाखों की चोरी
अमरोहा/उझारी,अमृत विचार। चोरों ने ईटों के चट्टे पर चढ़कर घर में प्रवेश कर नगदी सहित दो लाख के जेवरात चोरी कर लिए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। सोमवार की रात नगर के मोहल्ला कुम्हारान में अब्दुल वहीद आढ़ती के मकान में चोर ईटों के चट्टे पर चढ़कर छत पर पहुंचे और घर में …
अमरोहा/उझारी,अमृत विचार। चोरों ने ईटों के चट्टे पर चढ़कर घर में प्रवेश कर नगदी सहित दो लाख के जेवरात चोरी कर लिए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची।
सोमवार की रात नगर के मोहल्ला कुम्हारान में अब्दुल वहीद आढ़ती के मकान में चोर ईटों के चट्टे पर चढ़कर छत पर पहुंचे और घर में प्रवेश कर गए। घर में रखी सेफ अलमारी खोलकर उसमें रखे सोने चांदी के जेवरात निकाल लिए। जिनकी कीमत लगभग दो लाख बताई जा रही है। साढे तेरह हजार की नगदी चोरों ने साफ कर दी। चोर सामान साफ कर निकल गए।
घर में जाग होने पर देखा तो सेफ अलमारी खुली थी और सामान इधर उधर बिखरा पड़ा था तथा सोने का झूमर, माथे की बिंदिया, अंगूठी एवं चांदी की पाजेब, बिछवे आदि आभूषण गायब थे। यह देख कर अब्दुल वहीद की पत्नी मुन्नी की चीख निकल गई। चीख-पुकार की आवाज सुनकर पड़ोस के लोग जाग गए।
घटना की सूचना पुलिस इंचार्ज संत कुमार को दी गई। रात में ही पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन की। घटना की तहरीर पुलिस को दे दी गई है। चोरी की घटना से लोगों में दहशत का माहौल है। चौकी इंचार्ज ने बताया जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
