सीतापुर: किसानों को न्याय दिलाने व आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन जारी
सीतापुर। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव व प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का लगातार आंदोलन बढ़ता जा रहा है। इसी के तहत लखीमपुर में शहीद किसानों को न्याय दिलाने, आरोपियों की गिरफ्तारी, मंत्री की बर्खास्तगी और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में सीतापुर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का …
सीतापुर। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव व प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का लगातार आंदोलन बढ़ता जा रहा है। इसी के तहत लखीमपुर में शहीद किसानों को न्याय दिलाने, आरोपियों की गिरफ्तारी, मंत्री की बर्खास्तगी और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में सीतापुर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का लगातार आंदोलन और मशाल जुलूस जारी है।
बता दें कि कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव व प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी को सीतापुर में गिरफ्तार किया गया था। साथ ही प्रियंका गांधी पर थाना हरगांव में मुकदमा दर्ज कराया गया है। सोमवार को उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री और उप मुख्यमंत्री का विरोध कर रहे किसानों पर केंद्रीय गृह राज्यमंत्री के बेटे के काफिले में शामिल गाड़ियों ने प्रदर्शनकारी किसानों को रौंद दिया।
जिससे कई किसानों की मौत हो गई। जबकि कई किसानों के घायल होने की सूचना है। वहीं, गुस्साये लोगों ने पुलिस के सामने ही केंद्रीय गृह राज्यमंत्री के बेटे की गाड़ी समेत कई वाहनों में आग लगा दी थी।साथ ही इस हिंसक मामले में एक पत्रकार की मौत भी हो गई थी।
