मुरादाबाद में बढ़ा बुखार का कहर, महज आधे दिन की ओपीडी में डेढ़ हजार से अधिक मरीज
मुरादाबाद, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में बुधवार को पितृ अमावस्या के अवकाश के चलते जिला अस्पताल की ओपीडी आधे दिन चली। फिर भी मरीजों की भीड़ रही। डेढ़ हजार से अधिक मरीजों ने इलाज कराया है। बताया जा रहा है कि पंजीकरण काउंटर पर 1050 नए मरीजों के पर्चे बने। जबकि पांच सौ …
मुरादाबाद, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में बुधवार को पितृ अमावस्या के अवकाश के चलते जिला अस्पताल की ओपीडी आधे दिन चली। फिर भी मरीजों की भीड़ रही। डेढ़ हजार से अधिक मरीजों ने इलाज कराया है। बताया जा रहा है कि पंजीकरण काउंटर पर 1050 नए मरीजों के पर्चे बने। जबकि पांच सौ से अधिक पुराने मरीज रहे।
वायरल बुखार, सर्दी जुकाम, डायरिया पीड़ित मरीजों ने फिजिशियन और बालरोग विशेषज्ञ से परामर्श लिया। फिजिशियन डॉ एनके मिश्र ने बताया कि इन दिनों संक्रामक बीमारियों से लोग अधिक पीड़ित हैं। साफ सफाई पर ध्यान न देने, बाजार की खुली खाद्य सामग्री और पैकेजिंग फूड का सेवन लोगों का सेहत बिगाड़ रही है।
बालरोग विशेषज्ञ डॉ वीरसिंह की ओपीडी में 143 मासूम मरीज पहुंचे। उन्होंने बच्चों को आइसक्रीम, कोल्ड ड्रिंक, मैगी नूडल्स, पिज्जा बर्गर आदि से दूर रखने की सलाह दी। कहा कि बच्चों को दूध, मौसमी फल, हरी सब्जियां आदि जरूर खिलाएं जिससे उनमें प्रतिरोधक क्षमता विकसित हो। ओपीडी के अलावा पैथोलॉजी में सैंपल देने के लिए भी मरीज जुटे रहे।
जिला अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ राजेंद्र कुमार ने कहा कि इस समय सावधानी बरतने की जरूरत है। मच्छर, मक्खी न फैलें इसलिए साफ सफाई पर विशेष ध्यान रखना चाहिए। संक्रामक बीमारियों की चपेट में आने पर नजदीकी सरकारी अस्पताल में आकर इलाज कराएं। झोलाछाप के चक्कर में न पड़ें।
इसे भी पढ़ें…
गजरौला: पितृ विसर्जन अमावस्या पर सैकड़ों श्रद्धालुओं ने किया स्नान, हाईवे पर लगा लंबा जाम
