शरदकालीन गन्ने के साथ सहफसली जरूर लें- अरुण कुमार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

टिकैतनगर (बाराबंकी)। जिले में गन्ना समिति दरियाबाद के ग्राम मुड़िया डीह में लाल बहादुर शास्त्री गन्ना किसान संस्थान लखनऊ की ओर से कृषक प्रशिक्षण का आयोजन किया गया था। गोष्ठी में गन्ना किसान संस्थान के विशेषज्ञ अरुण कुमार ने कहा कि किसान भाई अक्टूबर में ट्रेंच विधि से गन्ना बुवाई के साथ आलू, लहसुन, प्याज, …

टिकैतनगर (बाराबंकी)। जिले में गन्ना समिति दरियाबाद के ग्राम मुड़िया डीह में लाल बहादुर शास्त्री गन्ना किसान संस्थान लखनऊ की ओर से कृषक प्रशिक्षण का आयोजन किया गया था। गोष्ठी में गन्ना किसान संस्थान के विशेषज्ञ अरुण कुमार ने कहा कि किसान भाई अक्टूबर में ट्रेंच विधि से गन्ना बुवाई के साथ आलू, लहसुन, प्याज, धनिया, मटर व सरसों आदि की सहफसली खेती करें।

इससे बिना लागत बढ़ाए दो गुना लाभ कमा सकते हैं। शरदकालीन गन्ने में बुआई के समय पोटाश के साथ जिंक व सल्फर का प्रयोग करने से जमाव, उत्पादन व चीनी परता आदि में बढ़ोत्तरी होती है। इसके साथ ही गोष्ठी में गन्ना संस्थान के पूर्व प्रशिक्षक पी सी सोनी ने किसानों को गन्ना संस्थान के कार्यक्रमों व अध्ययनों का विस्तार से जानकारी दी।

गन्ना विकास परिषद बाराबंकी के गन्ना विकास निरीक्षक सच्चिदानंद सिंह ने कहा कि महिला खुद सहायता समूह की ओर से न केवल उन्नतशील प्रजातियों का शुद्ध बीज उत्पादन किया जा रहा है। बल्कि इससे महिलाओं की आर्थिक स्थिति में भी सुधार हो रहा है।

संबंधित समाचार