बरेली: कोरोना काल में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए आल्मा मातेर को मिला सम्मान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। बीते एक अक्टूबर को गुरुग्राम में आयोजित न्यू नॉर्मल एजुकेशन समिट एंड एवार्ड में बरेली के आल्मा माते स्कूल को सम्मानित किया गया। यह सम्मान कोविड-19 के दौरान शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए दिया गया। जिसकी वजह से स्कूल में खुशी का माहौल है। समारोह में स्कूल की …

बरेली, अमृत विचार। बीते एक अक्टूबर को गुरुग्राम में आयोजित न्यू नॉर्मल एजुकेशन समिट एंड एवार्ड में बरेली के आल्मा माते स्कूल को सम्मानित किया गया। यह सम्मान कोविड-19 के दौरान शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए दिया गया। जिसकी वजह से स्कूल में खुशी का माहौल है।

समारोह में स्कूल की तरफ से प्रतिनिधित्व कर रहे उप प्रधानाचार्य शुभेंदु दत्ता ने बताया कि स्कूल ने कोविड काल की विषम परिस्थितियों में भी विद्यार्थियों व अभिभावकों का मानसिक बल बढ़ाने का काम किया था। जिसकी वजह से स्कूल को इस सम्मान से नवाजा गया है। उन्होंने बताया कि यह सम्मान उन्हें नेशनल बुक ट्रस्ट के डायरेक्टर कर्नल युवराज मलिक और एनसीईआरटी के सचिव मेजर हर्षकुमार ने संयुक्त रूप से दिया।

कार्यक्रम के दौरान एनबीटी डायरेक्टर ने बच्चों में किताबें पढ़ने की आदत को प्रोत्साहित करने पर बल दिया। एनसीईआरटी के सचिव मेजर हर्षकुमार ने बताया कि एनसीईआरटी का पाठ्यक्रम किस प्रकार किशोरों व युवाओं के आत्मविश्वास बढाता है। विद्यालय की इस उपलब्धि पर चेयरमैन कैप्टन राजीव ढींगरा, डायरेक्टर प्रत्यक्ष ढींगरा, प्रधानाचार्य पूनम और स्कूल के सभी शिक्षकों में खुशी की लहर है।

यह भी पढ़े-

बरेली: अंक सुधार परीक्षा के मूल्यांकन के लिए शहर में बनाए गए तीन केंद्र, तीन दिन में सभी कांपियां चेक

संबंधित समाचार