बाराबंकी हाईवे पर पलटी डबल डेकर बस, एक हालत गंभीर, 17 से ज्यादा यात्री घायल
बाराबंकी। उत्तर प्रदेश में बाराबंकी शहर कोतवाली इलाके में आज सुबह लखनऊ-अयोध्या हाईवे पर गोरखपुर से लुधियाना जा रही डबल डेकर बस के पलट जाने से 17 यात्री घायल हो गये। सूचना पर बचाव और राहत पहुंचाने पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को उपचार के लिये एम्बुलेंस द्वारा जिला अस्पताल पहुंचाया। कोतवाली नगर क्षेत्र के …
बाराबंकी। उत्तर प्रदेश में बाराबंकी शहर कोतवाली इलाके में आज सुबह लखनऊ-अयोध्या हाईवे पर गोरखपुर से लुधियाना जा रही डबल डेकर बस के पलट जाने से 17 यात्री घायल हो गये। सूचना पर बचाव और राहत पहुंचाने पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को उपचार के लिये एम्बुलेंस द्वारा जिला अस्पताल पहुंचाया।
कोतवाली नगर क्षेत्र के असैनी ग्राम के पास नेशनल हाईवे पर बीती रात गोरखपुर से पंजाब के लुधियाना जा रही डबल देकर बस अनियंत्रित होकर पलट गयी। इस हादसे के बाद मची अफरा-तफरी के बीच पहुंचे पुलिस बल ने राहत-बचाव शुरू करते हुए घायलों को उपचार के लिये एम्बुलेंस की मदद लेकर जिला अस्पताल पहुंचाया। जिसमें घायल हुए कुल 20 यात्रियों में कुशी नगर जिले के थाना रामकोला क्षेत्र के ग्राम सिंगहा निवासी ओम हरी को आयी गंभीर चोटों के चलते लखनऊ ट्रामा सेंटर रैफर कर दिया गया।
वहीं बाकी 19 घायलों जिनमे सोनम, छेदीलाल, उर्मिला, विजय व रविन्द्र समेत अन्य को मामूली चोट आयी। बस में सवार बेटियां जिले के लौरिया थाना क्षेत्र के ग्राम भोगई निवासी जुमराती (55), सिकटा दराज के दिलशाद (18), साठी थाना क्षेत्र के ग्राम पोरहा निवासी कमरुद्दीन (50), हरियाणा पानीपत जिले से नरेंद्र शर्मा (66) भी घायलों में शामिल है। घटनास्थल पर उपजिलाधिकारी सुमित यादव और अपर पुलिस अधीक्षक अवधेश सिंह भी पहुचे थे। ज्यादातर घायलों को आयी मामूली चोटों के चलते उनका प्राथमिक उपचार करके चिकित्सकों ने डिस्चार्ज कर दिया।
