बरेली: कार न लाने पर गर्भवती को घर से निकाला
बरेली, अमृत विचार। मीरगंज थाना क्षेत्र के मोहल्ला शिवपुरी निवासी नूरी ने बताया कि उसका विवाह 4 मार्च 2021 को देवरनिया थाना क्षेत्र के एक युवक से हुआ था। आरोप है कि शादी के बाद ससुराली पति के कारोबार के लिए ₹10 लाख रुपये और कार की मांग करने लगे। मायके वालों ने रिश्तेदारों को …
बरेली, अमृत विचार। मीरगंज थाना क्षेत्र के मोहल्ला शिवपुरी निवासी नूरी ने बताया कि उसका विवाह 4 मार्च 2021 को देवरनिया थाना क्षेत्र के एक युवक से हुआ था। आरोप है कि शादी के बाद ससुराली पति के कारोबार के लिए ₹10 लाख रुपये और कार की मांग करने लगे। मायके वालों ने रिश्तेदारों को यह बात बताई, इसके बाद भी ससुराल के लोग जिद पर अड़े रहे।
आरोप है कि 8 अगस्त को 10 लाख रुपये और कार न लाने पर उसके साथ मारपीट की गई। गर्भ में पल रहे बच्चे को जान से मारने की नीयत से उसके पेट में लात मार दी। महिला का आरोप है कि उसकी ननद ने मिट्टी का तेल डालकर उसे जिंदा जलाने का प्रयास किया। इसके बाद जब मायके वालों को घटना की जानकारी हुई तो वह नूरी को अपने साथ ले गए।
बुधवार को महिला ने ससुरालियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर एसएसपी कार्यालय में प्रार्थना पत्र देकर न्याय और सुरक्षा की गुहार लगाई है। शिकायत मिलने के बाद अधिकारियों ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं।
