मुरादाबाद: नाले में पड़ा मिला सिक्योरिटी गार्ड का शव

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में नाले में सिक्योरिटी गार्ड का शव पड़ा मिला। सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मुरादाबाद में सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह एक व्यक्ति का शव सीएल गुप्ता आई इंस्टीट्यूट के पास नाले में पड़ा मिला। मृतक की शिनाख्त …

मुरादाबाद, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में नाले में सिक्योरिटी गार्ड का शव पड़ा मिला। सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

मुरादाबाद में सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह एक व्यक्ति का शव सीएल गुप्ता आई इंस्टीट्यूट के पास नाले में पड़ा मिला। मृतक की शिनाख्त दीपक के रूप में हुई। दीपक मूल रूप से आगरा का रहने वाला था और मुरादाबाद में सिक्योरिटी गार्ड का काम करता था। बताया जा रहा है कि वह शराब पीने का आदी था। इसी के चलते उसे नौकरी से निकाल दिया गया था।

वहीं, इंस्पेक्टर सिविल लाइंस रविंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि शराब के नशे में दीपक नाले में गिर गया और उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

इसे भी पढ़ें….

बाराबंकी में बड़ा हादसा: बस और ट्रक की भिड़ंत में 14 लोगों की मौत

संबंधित समाचार