सरकार ने की एक और नई पहल, अब हर घर पर लगेगी नंबर प्लेट
रायबरेली। गरीबी मिटाने के साथ स्वच्छता मिशन को पूरा करने व हर घर में रोटी हो इसे लेकर स्वच्छ भारत मिशन का और ज्यादा विस्तार किया गया है। स्वच्छ भारत मिशन से ही गरीबों के घरों तक न केवल सरकारी योजनाएं पहुंचेगी बल्कि रोजगार भी मिलेगा। इसके तहत हर गांव के घर पर नंबर प्लेट …
रायबरेली। गरीबी मिटाने के साथ स्वच्छता मिशन को पूरा करने व हर घर में रोटी हो इसे लेकर स्वच्छ भारत मिशन का और ज्यादा विस्तार किया गया है। स्वच्छ भारत मिशन से ही गरीबों के घरों तक न केवल सरकारी योजनाएं पहुंचेगी बल्कि रोजगार भी मिलेगा। इसके तहत हर गांव के घर पर नंबर प्लेट लगेगी। इसमें घर के मालिक की पूरी डिटेल होगी।
स्वच्छ भारत मिशन को सरकार ने और विस्तृत कर रोजगार के साथ लोगों को स्वच्छता का संदेश देने की योजना बनाई है। जिले में सभी विकास खंडों के खंड विकास अधिकारियों को घरों में नंबर प्लेट लगाने के निर्देश दिए गए है। इसकी कीमत 40 रुपये होगी
कैसे काम करेगी नंबर प्लेट..
नंबर प्लेट में गृहस्वामी का नाम, सदस्यों की संख्या, रोजगार की स्थिति, बीपीएल या एपीएल का अंकन, वार्षिक आय, शौचालय की उपलब्छता का अंकन होगा।
> नंबर प्लेट पर शौचालय बनाएं, बहू बेटी को बचाए टैग लाइन होगी
> नंबर प्लेट लगी होने से सरकारी योजनाओं के सर्वे में दिक्कत नहीं होगी। जिससे विकास खंड स्तर पर मनरेगा मजदूरों और अन्य कामगारों की पूरी रिपोर्ट मिल सकेगी।
> सर्वे के बाद जिनके पास रोजगार नहीं है उन्हें मनरेगा से जोड़ा जाएगा, जिनके राशन कार्ड नहीं बने हैं उनके राशन कार्ड बनेंगे, जिन घरों में शौचालय नहीं बने हैं वहां इनका निर्माण होगा।
> नंबर प्लेट लगवाने से ग्राम प्रधान, सचिव, वार्ड मेंबर, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, बीडीसी और सफाई कर्मी को सहयोग मिलेगा।
नंबर प्लेट लगाने में हो रही ठगी
कुछ लोग नंबर प्लेट लगाने के नाम पर ठगी भी कर रहे हैं। ऐसा ही एक मामला डलमऊ में आया है जहां गांव में दो लोग नंबर प्लेट लगाने को लेकर 50 रुपये मांगने लगे। जब ग्रामीणों ने इनकी क्लास ली तो यह लोग भाग खड़े हुए। इन युवकों के हाथ में रायबरेली में नंबर प्लेट लगाने का कागज था। दोनों युवक खुद को चंदौली का बता रहे थे। मामले में डीएम वैभव श्रीवास्तव ने बीडीओ को कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
