Terrorist Attack: श्रीनगर में सरकारी विद्यालय पर आतंकी हमला, दो शिक्षकों की गोली मारकर की हत्या

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

श्रीनगर। श्रीनगर के ईदगाह इलाके में बृहस्पतिवार को आतंकवादियों ने एक महिला समेत सरकारी विद्यालय के दो शिक्षकों की गोली मार कर हत्या कर दी। पुलिस ने यह जानकारी दी। एक पुलिस अधिकारी ने बताया, ”पूर्वाह्न करीब सवा 11 बजे आंतकवादियों ने श्रीनगर जिले के संगम ईदगाह इलाके में दो शिक्षकों की गोली मारकर हत्या …

श्रीनगर। श्रीनगर के ईदगाह इलाके में बृहस्पतिवार को आतंकवादियों ने एक महिला समेत सरकारी विद्यालय के दो शिक्षकों की गोली मार कर हत्या कर दी। पुलिस ने यह जानकारी दी। एक पुलिस अधिकारी ने बताया, ”पूर्वाह्न करीब सवा 11 बजे आंतकवादियों ने श्रीनगर जिले के संगम ईदगाह इलाके में दो शिक्षकों की गोली मारकर हत्या कर दी।” उन्होंने बताया कि इलाके की घेराबंदी कर हमलावरों की तलाश शुरू की गई है।

इसे भी पढे़ें…

सुप्रीम कोर्ट का फैसला: नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल को स्वतः संज्ञान लेने का अधिकार है

संबंधित समाचार