औचक निरीक्षण से इन सरकारी विभागों में मचा हड़कंप, 81 अफसर ड्यूटी से गायब

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर। कानपुर में जिलाधिकारी विशाख जी अय्यर ने 9 अधिकारियों की एक टीम बनाई। जिसमें एक साथ 9 विभागों के अफसर व कर्मचारियों की मौजूदगी का चेक कराने के लिए निर्देश दिए। चेकिंग के दौरान 81 अफसर ड्यूटी से गायब मिले। सबसे ज्यादा बेसिक शिक्षा विभाग के 26 कर्मचारी गायब थे। बता दें कुछ दिन …

कानपुर। कानपुर में जिलाधिकारी विशाख जी अय्यर ने 9 अधिकारियों की एक टीम बनाई। जिसमें एक साथ 9 विभागों के अफसर व कर्मचारियों की मौजूदगी का चेक कराने के लिए निर्देश दिए। चेकिंग के दौरान 81 अफसर ड्यूटी से गायब मिले। सबसे ज्यादा बेसिक शिक्षा विभाग के 26 कर्मचारी गायब थे।

बता दें कुछ दिन पूर्व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी डीएम की ऑफिस उपस्थिति चेक की थी, अब कानपुर में जिलाधिकारी विशाख अय्यर के निर्देश पर सीडीओ कानपुर के नेतृत्व में 9 सदस्य टीम बनाई गई, जिसे 9 अलग-अलग विभागों में भेजा गया।

जानकारी के मुताबिक जिलाधिकारी विशाख को कई दिनों से सूचना मिल रही थी की फरियादी कार्यालय जाते हैं तो कर्मचारी और अधिकारी वहां मौजूद नहीं रहते। जिलाधिकारी के निर्देश पर 9 सदस्य टीम ने डीआईओएस (DIOS) कार्यालय, जिला पूर्ति कार्यालय, बीएसए दफ्तर, जिला समाज कल्याण अधिकारी, दफ्तर जिला प्रोबेशन अधिकारी कार्यालय, जिला कार्यक्रम अधिकारी कार्यालय और कलेक्ट्रेट परिसर में छापेमारी की।

इस छापेमारी के दौरान डीआईओएस(DIOS) कार्यालय में 19, जिला पूर्ति कार्यालय में 15, बीएसए(BSA) दफ्तर में 26 ,जिला समाज कल्याण अधिकारी कार्यालय में दो, जिला प्रोवेशन अधिकारी कार्यालय में 13, जिला कार्यक्रम अधिकारी 6, कर्मचारी अधिकारी नदारद मिले। इन सभी को नोटिस दे दिया गया

संबंधित समाचार