अयोध्या में शुरू हुई सितारों की रामलीला, ‘रावण’ शाहबाज खान को है इस बात की उम्मीद…जानें

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। राम की नगरी अयोध्या में फिल्मी सितारों की रामलीला शुरू हो गई है। जिसके पहले दिन बुधवार को इंद्र का दरबार सजा कामदेव ने नारद मुनि की तपस्या भंग करने की कोशिश की। वहीं, भोले शंकर की तपस्या करते हुए पहली बार रावण के रूप में एक्टर शाहबाज खान की एंट्री हुई। बता दें …

अयोध्या। राम की नगरी अयोध्या में फिल्मी सितारों की रामलीला शुरू हो गई है। जिसके पहले दिन बुधवार को इंद्र का दरबार सजा कामदेव ने नारद मुनि की तपस्या भंग करने की कोशिश की। वहीं, भोले शंकर की तपस्या करते हुए पहली बार रावण के रूप में एक्टर शाहबाज खान की एंट्री हुई।

बता दें कि मंगलवार को उद्घाटन के बाद बुधवार को गणेश वंदना के साथ शुरू हुई रामलीला की भव्य शुरुआत हुई। पहले दिन ही अयोध्या की रामलीला ने मंच पर ऐसी जीवंत प्रस्तुति की, जिसे देखकर हर कोई मंत्रमुग्ध हो गया। वहीं, रावण की भूमिका में शाहबाज खान नजर आए हैं।

राम की नगरी में रावण का किरदार निभा रहे शाहबाज खान ने कहा कि पिछले साल 16 करोड़ दर्शकों ने अयोध्या की रामलीला को देखा था। इस बार ज्यादा से ज्यादा अयोध्या की रामलीला को देखेंगे। उन्होंने ये भी कहा कि वो पिछले साल भी हम रामलला का दर्शन करने गए थे और इस बार भी दर्शन करने जाएंगे।

20 करोड़ से ज्यादा दर्शक देखेंगे रामलीला

उन्होंने आगे कहा कि राम की नगरी में रावण का किरदार निभाना मेरे लिए गर्व की बात है। प्रभु श्री राम के जन्म स्थान पर रामलीला का हिस्सा लेने का मौका मिल रहा है। पिछले वर्ष 16 करोड़ दर्शकों ने अयोध्या की रामलीला को देखा था। इस बार उम्मीद है 20 करोड़ से ज्यादा दर्शक देखेंगे।

संबंधित समाचार