पीलीभीत: सात फेरे लेकर 20 जोड़ों ने ली एक साथ जिंदगी जीने की कसम

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

बिलसंडा, पीलीभीत, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश के पीलीभीत के बिसंडा में गुरुवार को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत पहले नवरात्र पर सामूहिक विवाह का आयोजन हुआ। जिसमें 20 जोड़ों की शादी कराई गई। हांलाकि 24 जोड़ो ने सामूहिक विवाह के लिए पंजीकरण कराया था। मगर शादी के लिए केवल 20 जोड़े ही पहुंचे। कार्याक्रम …

बिलसंडा, पीलीभीत, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश के पीलीभीत के बिसंडा में गुरुवार को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत पहले नवरात्र पर सामूहिक विवाह का आयोजन हुआ। जिसमें 20 जोड़ों की शादी कराई गई। हांलाकि 24 जोड़ो ने सामूहिक विवाह के लिए पंजीकरण कराया था। मगर शादी के लिए केवल 20 जोड़े ही पहुंचे। कार्याक्रम में भाजपा विधायक रामसरन वर्मा भी पहुंचे। सभी जोड़ों को उन्होंने उपहार भी दिए।

सरकार की तरफ से दिया गया ग्रहस्थी का सामाना
खंड विकास अधिकारी सुनील कुमार जायसवाल ने बताया कि सभी जोड़ों को शासन की ओर से दी जाने वाली ग्रहस्थी किट भी उपलब्ध कराई गई। जिसमें बिस्तार, बर्तन, कपड़े आदि चीजे थी। वैवाहिक कार्यक्रम एडीओ समाज कल्याण रणवीर सिंह की देखरेख में संपन्न हुआ। बीडीओ सुनील कुमार जायसवाल, ग्राम विकास अधिकारी राम प्रकाश गंगवार, पंकज शर्मा, राजीव सक्सेना कुलदीप सक्सेना समेत तमाम लोग मौजूद रहे।

इन्होंने शादी के लिए कराया पंजीकरण
अधिकारियों के मुताबिक साते फेरे लेने वालों में नाद की अंगूरा देवी ,सनगवा की सुखरानी, करेली की रूचि, छाया देवी, रूबी देवी, पडरी मरौरी की सुनीता देवी, नूरानपुर की अनामिका ,सुनीता देवी, नीरज देवी, बबूरा की संध्या देवी, मार की रचना देवी, अनीता देवी, दियुरिया कलां की पिंकी देवी, भगौतीपुर की पिंकी, आरती देवी, महोलिया की मंजू देवी, भूड़ा की रोशनी, जमुनिया तालुके ईटगांव की कमलेश, कनपरी की मीना, टेहरी की मधु, सादियां की राधा, कनपरा की सुजाता और बिलासपुर की रीता देवी ने रजिस्ट्रेशन कराया था।

इसे भी पढ़ें…

अमेठी: ऑक्सीजन प्लांट का डीएम व विधायक ने किया शुभारंभ, जानें क्या कहा?

 

 

 

संबंधित समाचार