अयोध्या: पत्नी ने प्रेमी संग मिल की थी पति की हत्या, महिला समेत तीन गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। पहले पति की प्रेमी संग मिलकर हत्या की और फिर उसकी लाश को बोरे में डालकर नहर में फेंक दिया। आरोपी पत्नी के नाटक का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। पुलिस ने मामले में आरोपी पत्नी व उसके प्रेमी व दो अन्य साथियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों से एक बाइक व मृतक …

अयोध्या। पहले पति की प्रेमी संग मिलकर हत्या की और फिर उसकी लाश को बोरे में डालकर नहर में फेंक दिया। आरोपी पत्नी के नाटक का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। पुलिस ने मामले में आरोपी पत्नी व उसके प्रेमी व दो अन्य साथियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों से एक बाइक व मृतक की पासबुक भी बरामद कर ली गई है। मामला नगर कोतवाली अंतर्गत जयसिंहपुर भगता का पुरवा का है। नीलम ने अपने पति अरमान के घर से कचेहरी जाते समय गायब हो जाने की सूचना 22 सितंबर को दी थी।

इसके बाद पुलिस को अरमान की लाश दो अक्टूबर को थाना पूरा कलंदर स्थित ग्राम बैसिंहपुर स्थित नहर से बोरे व पॉलीथिन में लिपटी हुई मिली थी। अगले ही दिन पत्नी नीलम ने हत्या के मामले में भीम, रोशन पुत्र नवमी सरेठी थाना, लुबुन्नू उर्फ अनिल पुत्र सहवाले ददेरा थाना पूराकलन्दर व मौजीराम पुत्र रमजसा चिथडिया नाका के खिलाफ थाना कोतवाली नगर में नामजद करा दिया। एसएसपी शैलेश पांडेय ने टीम गठित कर जांच के आदेश दे दिए थे।  गुरुवार को पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार किया।

पूछताछ की तो एक नई कहानी सामने आई। पता चला कि नीलम और भीम के बीच काफी दिनों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। नीलम के पति ने 3 वर्ष पहले एक दूसरी लड़की से शादी कर ली थी। इसके बाद नाखुश होकर नीलम अपने मायके आशापुर में रहने लगी थी। नीलम भीम से शादी करना चाहती थी, लेकिन पति अरमान के जिन्दा रहते यह संभव नहीं था।

इसलिए नीलम ने अपने प्रेमी भीम के संग मिलकर उसकी हत्या कर दी। मृतक की मोटरसाइकिल पल्सर को भीम के दो भाई ले जाकर गोसाईगंज थाना क्षेत्र में ग्राम अमसिन के पास लावारिस छोड़कर आ गये थे, जिसे बरामद कर लिया गया है। घटना में एफआईआर में नामजद मौजीराम नि० चिथड़िया नाका की संलिप्तता नही पायी गई। पुलिस ने नीलम, रोशन, सूरज व लुबुन्नू को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल भीम की तलाश जारी है।

शव को ठिकाने लगाने के लिए किया रात का इंतजार

भीम व नीलम ने 22 सितंबर को एक प्लान के तहत अरमान को अपने गांव सरेठी बुलवाया। दिन में लगभग 10.30 बजे अरमान की भीम व उसके तीन भाई व बहनोई लुबुन्नू के द्वारा घर में ही गला दबाकर हत्या कर दी गयी। आरोपियों ने रात होने का इंतजार किया और अरमान के शव को पॉलीथिन में लपेटकर बोरे में डाला और फिर नहर में फेंक दिया।

भीम की इसलिए भी थी अरमान से खुन्नस

भीम ने अपने छोटे भाई जिद्दी की पत्नी लक्ष्मी की वर्ष 2019 में घर में ही गोली मारकर हत्या कर दी थी, जिसमें वह जेल गया था। उसने जमानत के लिए अरमान को काफी पैसे दिये थे, लेकिन अरमान न तो जमानत कराया और न ही पैसे वापस किये। भीम अरमान से बराबर पैसे मांगता था, लेकिन वह देने को राजी नहीं था।

संबंधित समाचार