अमरोहा: किशोरी ने लगाई फांसी, सुसाइड नोट में लिखा अपनी मर्जी से कर रही आत्महत्या
अमरोहा। कोतवाली डिडौली क्षेत्र में किशोरी ने घर के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। किशोरी का शव लटका देख परिजनों में कोहराम मच गया। कमरे से किशोरी द्वारा लिखा सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है। जिसमे आत्महत्या करने के पीछे किसी कारण का जिक्र नहीं किया। किशोरी ने सुसाइड नोट में लिखा कि …
अमरोहा। कोतवाली डिडौली क्षेत्र में किशोरी ने घर के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। किशोरी का शव लटका देख परिजनों में कोहराम मच गया। कमरे से किशोरी द्वारा लिखा सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है। जिसमे आत्महत्या करने के पीछे किसी कारण का जिक्र नहीं किया।
किशोरी ने सुसाइड नोट में लिखा कि वह अपनी मर्जी से आत्महत्या कर रही है, इसके लिए वह किसी को दोषी नहीं ठहरा रही। सुसाइड नोट में किशोरी ने अपने माता पिता और भाई बहन के प्रति प्रेम भाव प्रकट किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है। वही पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
यह भी पढ़े-
मुरादाबाद: सूने केंद्र देख रहे किसान की राह, अभी तक एक किसान ने बेचा है धान
