पीलीभीत: अधिवक्ता पर फायर झोंकने के मामले में दो पर रिपोर्ट दर्ज
पूरनपुर, अमृत विचार। पुरानी रंजिश के चलते दरवाजे पर कार खडी करने के दौरान अधिवक्ता पर जान से मारने की नियत से फायर करने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस ने आरोपियों के पास से तंमचे, कारतूस, खोखा बरामद किया है। कोतवाली क्षेत्र के …
पूरनपुर, अमृत विचार। पुरानी रंजिश के चलते दरवाजे पर कार खडी करने के दौरान अधिवक्ता पर जान से मारने की नियत से फायर करने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस ने आरोपियों के पास से तंमचे, कारतूस, खोखा बरामद किया है।
कोतवाली क्षेत्र के गांव शेरपुरकला निवासी नईम खां एक अधिवक्ता हैं। उनकी गांव के ही वसीम वैग और खालिद बैग से पुरानी रंजिश चल रही है। 6 सितंबर को सुवह वह अपने दरवाजे पर कार खडी कर रहे थे। जान से मारने की योजना वनाते हुए पहले से ही घात लगाए बैठे खालिद ने एक राय होकर जान से मारने की नियत से एकाएक अधिवक्ता पर फायर झोंक दिया। जिससे अधिवक्ता बाल बाल बचा।फायर की आवाज सुनकर खलबली मच गई। बडी संख्या में लोग मौके पर एकत्र हो गए। खालिद बैग अपना तंमचा छोंडकर जान से मारने की धमकी देकर भाग गया था।
खालिद को भीड ने पकड लिया। झगडे को लेकर खलवली मच गई। लोगो ने उसको बंधक बनाकर मारपीट भी की। लोगों ने आरोपी को असलहों सहित पकड कर कोतवाली पुलिस को सौंप दिया था। पुलिस ने गांव शेरपुरकला निवासी वसीम और खालिद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस ने आरोपियो के पास से दो तंमचा, चार कारतूस, एक 315 बोर खोखा, 32 वोर कारतूस बरामद किए हैं। कोतवाल रामसेवक रघुवंशी ने वताया कि दो के खिलाफ रिपोर्ट की गई है। शीघ्र ही आरोपियों को जेल भेजा जायेगा।
