मुरादाबाद: गक्खरपुर में डेंगू का कहर जारी, मरीजों की हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पर हुई जांच

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद। गक्खरपुर में डेंगू का कहर जारी है। गुरुवार को गांव के बुखार पीड़ित रोगी की हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पर सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी देवेंद्र आदि ने जांच की। केंद्र पर 28 की जांच की गई। पांच में डेंगू के लक्षण दिखने पर एलाइजा जांच के लिए सैंपल एकत्र किया गया। डिलारी सीएचसी पर 19 …

मुरादाबाद। गक्खरपुर में डेंगू का कहर जारी है। गुरुवार को गांव के बुखार पीड़ित रोगी की हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पर सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी देवेंद्र आदि ने जांच की। केंद्र पर 28 की जांच की गई। पांच में डेंगू के लक्षण दिखने पर एलाइजा जांच के लिए सैंपल एकत्र किया गया।

डिलारी सीएचसी पर 19 मरीजों का इलाज चल रहा है। प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डाँ विशाल दिवाकर ने बताया कि गांव में टीमें प्रभावितों का इलाज करने के साथ ही एंटी लार्वा का छिड़काव कर रही हैं। गक्खरपुर में तीन मरीजों की डेंगू से मौत हो चुकी है। जबकि 82 में डेंगू की पुष्टि हो चुकी है।

संबंधित समाचार