मुरादाबाद: चोरों ने प्रॉपर्टी डीलर के घर से डेढ़ लाख की चोरी की
मुरादाबाद। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के गौर ग्रेसियस में रहने वाले प्रॉपर्टी डीलर के घर में देर रात दीवार फांद कर चोर घुस गए। चोरों ने ड्राइंग रूम में लगी एलईडी, माइक्रोवेव ओवन, टोस्टर, मिक्सर जूसर, बच्चों की साइकिल, जूते, स्कूल बैग और पीतल के फ्लावर पॉट समेत करीब डेढ़ लाख रुपए का माल समेट …
मुरादाबाद। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के गौर ग्रेसियस में रहने वाले प्रॉपर्टी डीलर के घर में देर रात दीवार फांद कर चोर घुस गए। चोरों ने ड्राइंग रूम में लगी एलईडी, माइक्रोवेव ओवन, टोस्टर, मिक्सर जूसर, बच्चों की साइकिल, जूते, स्कूल बैग और पीतल के फ्लावर पॉट समेत करीब डेढ़ लाख रुपए का माल समेट लिया और फरार हो गए।
प्रॉपर्टी डीलर पीयूष सक्सेना अपने दोनों को बच्चों के साथ मकान की पहली मंजिल पर सोए थे। जबकि उनकी पत्नी गीतिका और मां विमला भूतल पर बने कमरे में सोई थी। जानकारी मिलने पर पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया।
प्रॉपर्टी डीलर की तहरीर पर सिविल लाइंस पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। एस एच ओ सिविल लाइन रविंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि चोरों की तलाश की जा रही है।
