फतेहपुर: जीटी रोड पर दिनदहाड़े दंपति से लूट, क्षेत्र में हड़कंप
फतेहपुर। जिले के औंग थाना क्षेत्र के हाइवे स्थित गोकुल फूड्स कंपनी के समीप पल्सर सवार बदमाशों ने कानपुर से विक्रमपुर जा रहे दंपति को लूटा। बैग में 12,000 नगद व सोने के हार होने की दंपत्ति ने तहरीर दी है। कानपुर देहात के बिल्हौर थाना के उत्तरीपुर निवासी गिरजा शंकर एक समारोह में शामिल …
फतेहपुर। जिले के औंग थाना क्षेत्र के हाइवे स्थित गोकुल फूड्स कंपनी के समीप पल्सर सवार बदमाशों ने कानपुर से विक्रमपुर जा रहे दंपति को लूटा। बैग में 12,000 नगद व सोने के हार होने की दंपत्ति ने तहरीर दी है। कानपुर देहात के बिल्हौर थाना के उत्तरीपुर निवासी गिरजा शंकर एक समारोह में शामिल होने के लिए बिंदकी कोतवाली के विक्रमपुर खजुहा अपनी ससुराल जा रहा था।
मौके पर पहुंची पुलिस ने बदमाशों की खोज जारी की। दिनदहाड़े घटी घटना से क्षेत्र में हड़कंप मचा रहा लेकिन पुलिस के हाथ अभी भी खाली है। पत्नी प्रतीक्षा पुत्र सक्षम 5 वर्ष पुत्री अभी 2.5 वर्ष के साथ भुक्तभोगी गिरजा शंकर ने औंग थाने में घटना की तहरीर दी है।
