रेलवे चलाएगा त्योहार स्पेशल, बरेली रुकेंगी 14 ट्रेनें

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। रेल प्रशासन ने आगामी त्योहारी सीजन के चलते यात्रियों की सुविधाओं में इजाफा किया है। यात्रियों की सुविधा के लिए मुरादाबाद मंडल से गुजरने वाली नौ जोड़ी त्योहार स्पेशल ट्रेनें चलायी जाएंगी। इनमें से करीब सात जोड़ी ट्रेनें बरेली जंक्शन पर भी रुकेंगी। इसके तहत 01636/01635 रविवार और बुधवार को 10 अक्टूबर …

बरेली, अमृत विचार। रेल प्रशासन ने आगामी त्योहारी सीजन के चलते यात्रियों की सुविधाओं में इजाफा किया है। यात्रियों की सुविधा के लिए मुरादाबाद मंडल से गुजरने वाली नौ जोड़ी त्योहार स्पेशल ट्रेनें चलायी जाएंगी। इनमें से करीब सात जोड़ी ट्रेनें बरेली जंक्शन पर भी रुकेंगी। इसके तहत 01636/01635 रविवार और बुधवार को 10 अक्टूबर से 21 नवंबर तक भटिंडा से चलकर अगले दिन सुबह 07:15 पर बरेली पहुंचेगी। वापसी में सोमवार और गुरूवार को वाराणसी से चलकर 11 अक्टूबर से 22 नवंबर तक अगले दिन 05:40 बजे बरेली पहुंचेगी। 01654/01653 श्री वैष्णो देवी कटरा से चलकर 10 अक्टूबर से 21 नवंबर तक रविवार को चलकर अगले दिन 14:48 बजे बरेली पहुंचेगी।

वापसी में मंगलवार को 12 अक्टूबर से 23 नवंबर तक यह ट्रेन वाराणसी से चलकर 15:25 बजे बरेली जंक्शन पहुंचेगी। 01670-01669 नई दिल्ली से सोमवार और गुरूवार को चलकर 11 अक्टूबर से 18 नवंबर तक 00:01 बजे बरेली पहुंचेगी। वापसी में मंगलवार और शुक्रवार को दरभंगा से चलकर 12 अक्टूबर से 19 नवंबर तक अगले दिन सुबह 11:35 बजे बरेली पहुंचेगी। 01656-01655 च‍ंडीगड़ से 14 अक्टूबर से 18 नवंबर तक गुरूवार को चलकर सुबह 7:10 बजे बरेली पहुंचेगी। वापसी में 15 अक्टूबर से 19 नवंबर तक गोरखपुर से शुक्रवार को चलकर अगले दिन सुबह 7:02 बजे बरेली पहुंचेगी।

01660-01659 नई दिल्ली-बरौनी जंक्शन-नई दिल्ली 12 अक्टूबर से 19 नवंबर तक मंगलवार और शुक्रवार को नई दिल्ली से चलकर 00:01 बजे बरेली पहुंचेगी। वापसी में 13 अक्टूबर से 20 नवंबर तक बुधवार और शनिवार को बरौनी से चलकर अगले दिन 11:35 बजे बरेली पहुंचेगी। 01662-01661 आनंद विहार टर्मिनल-सहरसा जंक्शन-आनंद विहार टर्मिनल सोमवार और गुरूवार को 11 अक्टूबर से 18 नवंबर तक आनंद विहार से चलकर 15:11 बजे बरेली पहुंचेगी।

जबकि वापसी में सहरसा जंक्शन से चलकर मंगलवार और शुक्रवार को 12 अक्टूबर से 19 नवंबर तक अगले दिन 09:32 बजे बरेली पहुंचेगी। 01668-01667 मंगलवार और शुक्रवार को 12 अक्टूबर से 19 नवंबर तक आनंद विहार टर्मिनल से चलकर 15:46 बजे बरेली पहुंचेगी। वापसी में यह बुधवार और शनिवार को 13 अक्टूबर से 20 नवंबर तक जयनगर से चलकर अगले दिन 13:30 बजे बरेली पहुंचेगी।

संबंधित समाचार