बरेली: शब्दांगन और मानव सेवा क्लब ने पुण्यतिथि पर मुंशी प्रेम चंद को किया याद

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

 बरेली, अमृत विचार। शब्दांगन और मानव सेवा क्लब के तत्वावधान में महान उपन्यास सम्राट मुंशी प्रेमचंद की 85 वीं पुण्यतिथि पर एक गोष्ठी और श्रद्धांजलि सभा का आयोजन क्लब के कहरवान स्थित कार्यालय परिसर में शुक्रवार को हुआ। जिसकी अध्यक्षता साहित्यकार इन्द्र देव त्रिवेदी ने की। प्रेमचंद पर अपना वक्तव्य देते हुए कवि इन्द्र देव …

 बरेली, अमृत विचार। शब्दांगन और मानव सेवा क्लब के तत्वावधान में महान उपन्यास सम्राट मुंशी प्रेमचंद की 85 वीं पुण्यतिथि पर एक गोष्ठी और श्रद्धांजलि सभा का आयोजन क्लब के कहरवान स्थित कार्यालय परिसर में शुक्रवार को हुआ। जिसकी अध्यक्षता साहित्यकार इन्द्र देव त्रिवेदी ने की।

प्रेमचंद पर अपना वक्तव्य देते हुए कवि इन्द्र देव त्रिवेदी ने कहा कि उनके उपन्यास उनकी कहानियां आज भी प्रासंगिक हैं। वरिष्ठ पत्रकार और क्लब के अध्यक्ष सुरेन्द्र बीनू सिन्हा ने कहा कि प्रेमचंद जमीन से जुड़े हुए साहित्यकार हैं। दिलीप गुप्ता ने उनके विशाल साहित्य का जिक्र करते हुए कहा कि उन जैसा साहित्यकार न हुआ है और न ही होगा। संजय सक्सेना ने प्रेमचंद को इस युग का महान साहित्यकार बताया। संचालन क्लब के अध्यक्ष सुरेन्द्र बीनू सिन्हा ने किया।

यह भी पढ़े-

बरेली: एंटी करप्शन में तैनात इंस्पेक्टर की मौत, परिवार वाले बोले- एक खून की उल्टी आई थी

संबंधित समाचार