यूपी: पोस्टर पर सपा को वार, कहा- जख्मों पर नमक छिड़कना बंद करे सरकार
लखनऊ। समाजवादी पार्टी ने गोरखपुर के मनीष गुप्ता हत्याकांड के दो वीडियो शुक्रवार को ट्वीट किए। उन्होंने वीडियो शेयर कर भाजपा और मुख्यमंत्री निशाना साधा और कहा कि आखिर कब तक अपराधियों को बचाते रहेंगे प्रदेश के मुख्यमंत्री? पहले विडियो में शेयर कर लिखा कि हत्यारों को संरक्षण देकर अन्याय करने वाली भाजपा सरकार चाहे …
लखनऊ। समाजवादी पार्टी ने गोरखपुर के मनीष गुप्ता हत्याकांड के दो वीडियो शुक्रवार को ट्वीट किए। उन्होंने वीडियो शेयर कर भाजपा और मुख्यमंत्री निशाना साधा और कहा कि आखिर कब तक अपराधियों को बचाते रहेंगे प्रदेश के मुख्यमंत्री? पहले विडियो में शेयर कर लिखा कि हत्यारों को संरक्षण देकर अन्याय करने वाली भाजपा सरकार चाहे जितना जोर लगा ले अपने वर्दीधारी हत्यारों को ना बचा पाएगी।
गोरखपुर मनीष गुप्ता हत्याकांड में होटल का सीसीटीवी फुटेज आया सामने। जिसमें मनीष गुप्ता को मरणासन्न अवस्था में ले जाते दिख रहे पुलिस कर्मी। दरअसल इस वीडियो जिस होटल में मनीष अपने दोस्तों के साथ रूके थे, उस वीडियो में मनीष के साथ घटना के बाद पुलिसवाले उनको उठाकर ले जा रहे है। दूसरा विडियो में कानपुर में लगाए गए पोस्टर को लेकर भाजपा पर हमला बोला। यह पोस्टर मनीष हत्याकांड के बाद सरकार की ओर से की गई मदद का धन्यवाद पोस्टर लगाया गया है, जिसको लेकर सपा के ट्वीटर हैंडल पर लिखा गया कि राजनीति के गिद्ध, प्रचारजीवी भाजपा सरकार!
गोरखपुर में पुलिस द्वारा मौत के घाट उतारे गए व्यापारी मनीष गुप्ता के परिवार को मिली आर्थिक मदद का भाजपा विधायक द्वारा होर्डिंग लगाकर गुणगान शर्मनाक! हत्यारे अभी तक फरार, जख्मों पर नमक छिड़कना बंद करे सरकार। इसके बाद सुप्रीम कोर्ट की ओर से की गई टिप्पणी को लेकर मुख्यमंत्री पर निशाना साधते हुए कहा, आखिर कब तक अपराधियों को बचाते रहेंगे प्रदेश के मुख्यमंत्री ?
