बाराबंकी: बुखार से दो बच्चों की मौत के बाद जागा स्वास्थ्य विभाग

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बाराबंकी। नगर पंचायत बेलहरा के ग्राम कछुवाहन पुरवा में बुखार से दो बच्चों की मौत की खबर ने क्षेत्र में सनसनी मचा दी है। सोशल मीडिया में फैली खबर के बाद स्वास्थ्य विभाग को होश आया। उसके बाद दल रवाना कर लोगों का उपचार करना शुरू किया। बता दे कि ग्राम कछुवाहन पुरवा में एक …

बाराबंकी। नगर पंचायत बेलहरा के ग्राम कछुवाहन पुरवा में बुखार से दो बच्चों की मौत की खबर ने क्षेत्र में सनसनी मचा दी है। सोशल मीडिया में फैली खबर के बाद स्वास्थ्य विभाग को होश आया। उसके बाद दल रवाना कर लोगों का उपचार करना शुरू किया। बता दे कि ग्राम कछुवाहन पुरवा में एक हफ्ते में बुखार से दो बच्चों की मौत हुई थी। इसके अलावा गांव में दर्जनों लोग बीमार है।

जानकारी के अनुसार तहसील फतेहपुर क्षेत्र के कस्बा बेलहरा के कछुवाहन पुरवा में बुखार का कहर पिछले कुछ महीनों से बरकरार है। जिसकी शिकायत ग्रामीणों ने सोशल मीडिया से पत्रकारों को दी। जिसके बाद फतेहपुर स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव पहुंचीं लोगों का उपचार करना शुरू किया।

मरने वाले दो बच्चों में एक बच्ची राखी सिंह पुत्री सोहन सिंह उम्र (9) वर्ष को पिछले 15 दिन से बुखार था। जिसकी 2 अक्टूबर को बुखार से मौत हो गई। वहीं इसी गांव का निवासी आकर्ष सिंह पुत्र लौकुश की मौत 7 अक्टूबर हुई थी।

गांव में तेजी से बढ़ रहे बुखार ने करीब दर्जनों लोगों को अपनी चपेट में ले लिया है। वही बुखार से पीड़ित लोगों में सुश्री सिंह, पलक सिंह, राजवीर सिंह, आदर्श गौतम, अवशेष गौतम, अर्पित सहित अनेक लोग इस बुखार से पीड़ित हैं।

लोगों का कहना है कि स्वास्थ्य विभाग की टीम कभी गांव नहीं आती है। जिसकी वजह से लोगों को सही इलाज नहीं मिल पाता है। दो बच्चों की असमय मौत ने ग्रामीणों में दहशत है। इस विषय पर सीएचसी प्रभारी अजय कुमार वर्मा से बात की गई तो उन्होंने बताया यह सीजनल बुखार है इसमें कोई ज्यादा परेशानी की बात नहीं है। स्वास्थ्य विभाग की टीम अपना काम कर रही है। जल्द ही इस समस्या का समाधान निकाल लिया जाएगा।

संबंधित समाचार