फतेहपुर: बैंक पहुंची महिला, बैंक कर्मी की बात सुन उड़े होश

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

फतेहपुर। जिले के जहानाबाद कस्बा के मोहल्ला मूलचंद गली निवासी इकराम की पत्नी उजमा बेगम ने बताया कि दिनांक 23 सितंबर से दो अक्टूबर तक अज्ञात साइबर ठग द्वारा ₹85000 की रकम को 11 बार ऑनलाइन खरीददारी करते हुए ऑनलाइन ठगों द्वारा खाते से उड़ा दिए। इस बीच जब वह बैंक रूपये निकालने पहुंची तो …

फतेहपुर। जिले के जहानाबाद कस्बा के मोहल्ला मूलचंद गली निवासी इकराम की पत्नी उजमा बेगम ने बताया कि दिनांक 23 सितंबर से दो अक्टूबर तक अज्ञात साइबर ठग द्वारा ₹85000 की रकम को 11 बार ऑनलाइन खरीददारी करते हुए ऑनलाइन ठगों द्वारा खाते से उड़ा दिए।

इस बीच जब वह बैंक रूपये निकालने पहुंची तो बैंक कर्मी द्वारा बताया गया कि उसके खाते में धनराशि नहीं है। इसे लेकर उनके होश उड़ गए। जब पीड़िता ने शाखा प्रबंधक को सूचना दी और सूचना देने के साथ-साथ पुलिस को तहरीर देते हुए कार्यवाही की मांग की है।

 

संबंधित समाचार