बाराबंकी: अनिल सिंह बने अध्यक्ष तो कोषाध्यक्ष बनी सोनल सिंह

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

बाराबंकी। उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ की तहसील नवाबगंज इकाई के कार्यकारिणी चुनाव में अनिल कुमार सिंह को र्निविरोध अध्यक्ष पद पर चुना गया है। जबकि मंत्री पद का दायित्व मयंक तिवारी को सौंपा गया है। जानकारी के अनुसार, नवाबगंज तहसील सभागार में शुक्रवार को उप्र लेखपाल संघ में तहसील इकाई का गठन होना था जिसमें …

बाराबंकी। उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ की तहसील नवाबगंज इकाई के कार्यकारिणी चुनाव में अनिल कुमार सिंह को र्निविरोध अध्यक्ष पद पर चुना गया है। जबकि मंत्री पद का दायित्व मयंक तिवारी को सौंपा गया है। जानकारी के अनुसार, नवाबगंज तहसील सभागार में शुक्रवार को उप्र लेखपाल संघ में तहसील इकाई का गठन होना था जिसमें निर्वाचन अधिकारी के रुप में महेन्द्र कुमार जायसवाल और अजय कुमार सिंह आये हुए थे।

लेखपालों के आपसी सहमति के बाद में वरिष्ठ लेखपाल अनिल कुमार सिंह को र्निविरोध अध्यक्ष चुना गया। वहीं वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर मनोज कुमार सिंह, कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर विनय कुमार यादव, मंत्री पद पर मयंक तिवारी, उप मंत्री पद पर देषनिधि यादव, कोषाध्यक्ष पद पर सोनल सिंह और आडिटर का दायित्व श्रीनाथ सिन्हा को सौंपा गया। लेखपाल संघ के जिलाध्यक्ष सुनील कुमार षुक्ला ने सभी पदाधिकारियों को बधाई दी। और साथ में ही यह भी कहा है कि सभी साथी लेखपाल हितों के लिये संघर्ष करते रहें।

संबंधित समाचार