यूपी: शिवपाल का ऐलान, परिवार के एक सदस्य को मिलेगी सरकारी नौकरी, जानें और क्या कहा?

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (प्रसपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि हमारी सरकार आई तो प्रदेश के हर परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देंगे। साथ ही 300 यूनिट मुफ्त बिजली और बेहतर इलाज का दावा किया। यह बात प्रसपा अध्यक्ष ने शुक्रवार को पार्टी कार्यालय में सदस्यता कार्यक्रम के दौरान …

लखनऊ। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (प्रसपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि हमारी सरकार आई तो प्रदेश के हर परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देंगे। साथ ही 300 यूनिट मुफ्त बिजली और बेहतर इलाज का दावा किया।
यह बात प्रसपा अध्यक्ष ने शुक्रवार को पार्टी कार्यालय में सदस्यता कार्यक्रम के दौरान कहीं। उन्होंने सपा, बसपा और भाजपा से आए लोगों का स्वागत किया।

उन्होंने कहा उनके सम्मान की हर लड़ाई में हम सहयोग करने का कार्य करेंगे। यह सदस्यता ग्रहण कार्यक्रम पार्टी महासचिव अजय त्रिपाठी मुन्ना के नेतृत्व में आयोजित हुआ। प्रसपा में सदस्यता बसपा के मो. महफूज, आरिफ और सपा के सलमान गाजी, गनेशी लोधी, समीर खान, उत्कर्ष तिवारी, सलमान खान है।

भाजपा से नेता शिवम पांडेय डा. हिन्दू एकता समाज संगठन के प्रदेश अध्यक्ष एके वर्मा, मयंक सोनी, अभय प्रताप सिंह, कानपुर से सानू सिंह, मथुरा से भाजपा नेता योगेश चतुर्वेदी अपने समर्थकों के साथ ली। इसके अलावा भारतीय उद्योग किसान व्यापार मंडल के राष्ट्रीय प्रभारी हाफिज जलील अहमद सिद्दीकी, राष्ट्रीय अध्यक्ष रितेश गुप्ता ने पहले बड़ी माला पहनाकर चुनरी व शाल ओढ़ाकर माता रानी का स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज