यूपी: प्रियंका का सीएम योगी पर पलटवार, बताया- दलित विरोधी, जानें मामला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रियंका गांधी के झाड़ू लगाने पर जो टिप्प्णी की है, उसे कांग्रेस नेता ने मुद्दे की तरह लपका है। उन्होंने मुख्यमंत्री पर पलटवार किया। कहा कि मुख्यमंत्री ने इस तरह का जातिवादी बयान देकर दलित विरोधी मानिसकता दिखाई है। देश के करोड़ों दलितों और महिलाओं का यह अपमान भारत बर्दाश्त …

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रियंका गांधी के झाड़ू लगाने पर जो टिप्प्णी की है, उसे कांग्रेस नेता ने मुद्दे की तरह लपका है। उन्होंने मुख्यमंत्री पर पलटवार किया। कहा कि मुख्यमंत्री ने इस तरह का जातिवादी बयान देकर दलित विरोधी मानिसकता दिखाई है। देश के करोड़ों दलितों और महिलाओं का यह अपमान भारत बर्दाश्त नहीं करेगा।

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने सीतापुर में पुलिस कस्टडी के दौरान झाड़ू लगाकर अपना विरोध जताया था। ऐसे में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक टीवी चैनल में बातचीत के दौरान कहा कि जनता ने उन्हें इसी लायक छोड़ा है। इसका जवाब देते हुए प्रियंका गांधी ने ट्वीटर पर लिखा कि आज उप्र के मुख्यमंत्री ने जातिवादी बयान देकर अपनी दलित विरोधी मानसिकता दिखाई। कल उप्र की सभी जिला कांग्रेस कमेटियां भगवान वाल्मीकि मंदिर में सफाई करेंगी। देश के करोड़ों दलितों और महिलाओं का अपमान भारत बर्दाश्त नहीं करेगा।

इससे पहले प्रियंका गांधी लवकुश नगर स्थित वाल्मीकि आश्रम के पास एक कांग्रेसी कार्यकर्ता के निधन पर शोक प्रकट करने गयी थीं। वहां महर्षि वाल्मीकि आश्रम पहुंचकर और महर्षि वाल्मीकि की प्रतिमा के दर्शन किये और वहां सफाई कर रही एक महिला से झाडू मांगकर मंदिर परिसर की सफाई करने लगीं। इस दौरान स्थानीय महिलाओं के साथ उन्होंने बातचीत कर उनकी समस्याओं पर चर्चा भी की। महिलाओं के साथ उन्होंने फोटो भी खिंचवाई।

इसके बाद उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री अपनी मानसिकता बदलें। झाड़ू लगाना एक स्वाभिमानी काम है। जितने भी दलित भाई-बहन इस काम को करते हैं, वह स्वाभिमान से करते हैं। उनका अपमान नहीं करिये। उन्होंने लखीमपुर प्रकरण की जांच सुप्रीम कोर्ट या हाईकोर्ट के सेवारत न्यायाधीश से कराने की मांग करते हुए कहा कि केंद्रीय गृह राज्यमंत्री के पद पर रहते निष्पक्ष जांच संभव नहीं है।

संबंधित समाचार